{"_id":"61b4814b895a7e055409c612","slug":"rajya-sabha-member-revati-raman-singh-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल जवाब : राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने उठाए सवाल, गुंडे अगर जेल में हैं तो क्यों बढ़ रहा है अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवाल जवाब : राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने उठाए सवाल, गुंडे अगर जेल में हैं तो क्यों बढ़ रहा है अपराध
Sat, 11 Dec 2021 04:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Dec 2021 04:15 PM IST
सार
राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार बार-बार विकास की बात करती है, पर वह बताए कि उसने क्या खास काम किए?
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वह तंज कसते हुए कहते हैं, अगर गुंडे-माफिया जेल में हैं तो प्रदेश में आपराधिक घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं? महिलाओं से दुराचार की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं? पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश...
विज्ञापन
सवाल - योगी सरकार के विकास को लेकर क्या कहेंगे?
जवाब - प्रदेश सरकार बार-बार विकास की बात कर रही है, लेकिन वह बताए कि उसने कौन से उल्लेखनीय विकास किए। प्रदेश में दस मेडिकल कॉलेज खोले जाने की बात योगी सरकार ने कही। पर, सरकार ने यह नहीं बताया कि जिला अस्पतालों को ही वह अपग्रेड कर रही है।
विज्ञापन
सवाल - विधानसभा चुनाव में क्या खास मुद्दे होंगे?
जवाब - प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता इन सबसे खासी परेशान है। प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लहर चल रही है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना तय है। इस चुनाव में भाजपा की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन
सवाल -राजनीति में किस तरह का बदलाव देखते हैं?
जवाब - राजनीति में बीते दो दशक के दौरान खासा बदलाव देखने को मिला है। राजनीतिक मूल्यों में गिरावट आई है। लोकसभा, राज्यसभा के सत्र काफी छोटे होने लगे हैं। इस वजह से जनप्रतिनिधि जनता से जुडे़ सवाल नहीं उठा पा रहे हैं। नेताओं की कार्यशैली में भी खासा बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकार विपक्ष की नहीं सुनती है, जबकि पहले ऐसा नहीं था। पहले की सरकारें विपक्ष को पूरा सम्मान देती थीं।