फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha elections: Sudhanshu Trivedi, Amarpal Maurya and Dinesh Sharma are contenders from BJP, list will

राज्यसभा चुनाव: सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्या और दिनेश शर्मा बीजेपी से दावेदार, मंगलवार तक आएगी सूची

Sun, 11 Feb 2024 06:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 11 Feb 2024 06:52 PM IST
सार

Rajya Sabha elections: राज्यसभा की दस सीटों के लिए होने वाले चुनाव में बीजेपी की तरफ से सुंधाशु त्रिवेदी, दिनेश शर्मा और प्रियंका रावत प्रबल दावेदार हैं। दस में सात सीटें भाजपा को मिलनी निश्चित हैं। 

विज्ञापन
Rajya Sabha elections: Sudhanshu Trivedi, Amarpal Maurya and Dinesh Sharma are contenders from BJP, list will
सुधांशु त्रिवेदी की सीट तय मानी जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा की दस सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची मंगलवार तक जारी हो सकती है। राज्यसभा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, विजयपाल सिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य और प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और दिनेश शर्मा की मजबूत दावेदारी है।

विज्ञापन


राज्यसभा में यूपी कोटे की दस सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 15 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 27 फरवरी को मतदान होगा। विधानसभा में भाजपा की मौजूदा सदस्य संख्या के लिहाज से दस में से सात सीटें भाजपा को मिलना तय है। राष्ट्रीय लोकदल से भाजपा का गठबंधन होने पर एनडीए को आठवीं सीट पर भी जीत मिल सकती है। प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी ने प्रत्याशियों के लिए पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक सुधांश त्रिवेदी, विजयपाल सिंह तोमर के नामों पर केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से निर्णय होना है। वहीं प्रदेश से बाराबंकी की पूर्व सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत दावेदार हैं। प्रियंका अनुसूचित जाति से हैं, वहीं महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व भी करती हैं। प्रियंका को उम्मीदवार बनाने से पार्टी एक तीर से दो निशाने साध सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य भी मजबूत दावेदार हैं। अमरपाल 2022 में ऊंचाहार से विधानसभा चुनाव हार गए थे। पिछड़े वर्ग से होने और पार्टी में काम करने का लंबा अनुभव होने के नाते उनकी मजबूत दावेदारी है। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह क्षत्रिय समाज से हैं। 


विद्यार्थी परिषद से युवा मोर्चा और भाजपा में उनका लंबा अनुभव होने के साथ संगठन में उनकी मजबूत पकड़ भी है। दिनेश शर्मा पूर्व में संगठन मंत्री रहे हैं, संघ से भाजपा तक लंबा अनुभव होने के नाते पार्टी और सरका के एक वर्ग उनकी पैरवी कर रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज और देश के विख्यात कवि कुमार विश्वास का नाम भी चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed