फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha elections: SP has finalized the names of Jaya Bachchan, Ramji Lal Suman and Alok Ranjan, can file

राज्यसभा चुनाव: सपा के तीनों प्रत्याशी आज दाखिल करेंगे पर्चा, बीजेपी उम्मीदवार कल करेंगे नामांकन

Tue, 13 Feb 2024 07:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 13 Feb 2024 07:24 AM IST
सार

Rajya Sabha elections:सपा ने फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन और यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन का नाम तय कर दिया है। आलोक रंजन अखिलेश सरकार में मुख्य सचिव के पद पर थे। 
 

विज्ञापन
Rajya Sabha elections: SP has finalized the names of Jaya Bachchan, Ramji Lal Suman and Alok Ranjan, can file
जया बच्चन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन और यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन का नाम तय कर दिया है। हालांकि सपा ने अपने राज्यसभा प्रत्याशियों का नाम आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया है। यह प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। 

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्य महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया। कुछ विधायक भी बुलाए गए, जिन्होंने प्रस्तावक बनने के लिए सादे कागज पर हस्ताक्षर किए। एक विधायक ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि जिस कागज पर साइन कराए गए थे, उस पर किसी प्रत्याशी का नाम नहीं लिखा था। सपा सूत्रों को मुताबिक जया बच्चन का नामांकन करना तय हो गया है। उन्हें पांचवीं बार मैदान में उतारा जा रहा है। रामजी लाल सुमन 1977 में पहली बार फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव जीते थे। उसके बाद वर्ष 1989, 1999 और 2004 में भी लोकसभा चुनाव जीते। वे केंद्र की चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय में वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। वह दलित जाति से हैं, उनके जरिये सपा यूपी में दलित मतदाताओं को साधना चाहती है। सपा के रणनीतिकारों का कहना है कि चूंकि भाजपा ने अपने सात सदस्यों की सूची में एक भी दलित प्रत्याशी नहीं उतारा है, ऐसे में सपा ने दलित प्रत्याशी देकर संदेश देने का काम किया है। आलोक रंजन अखिलेश सरकार में यूपी के मुख्य सचिव रहे थे, वे जुलाई 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे अखिलेश के मुख्य रणनीतिकारों में गिने जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा के तीनों प्रत्याशी मंगलवार को पर्चा दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन प्रत्याशियों को जिताने के प्रति सपा आश्वस्त
सपा को राज्यसभा की तीन सीटें जीतने के लिए 112 मत चाहिए। सपा के पास वर्तमान में 108 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के दो विधायकों का समर्थन भी उसे मिलना तय है। सपा सूत्रों का कहना है कि रालोद और सुभासपा के टिकट पर उसके तीन-तीन नेता चुनाव जीते हैं। इसलिए तीन प्रत्याशियों को आवश्यक मत जुटाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। राजनीति के जानकारों के मुताबिक भाजपा ने भी आठवां प्रत्याशी न उतारने का निर्णय लिया है। इसलिए यूपी से सभी 10 राज्यसभा प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

भाजपा उम्मीदवार कल दाखिल करेंगे नामांकन

Rajya Sabha elections: SP has finalized the names of Jaya Bachchan, Ramji Lal Suman and Alok Ranjan, can file
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : ANI

 राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सात उम्मीदवार बुधवार को बसंत पंचमी के दिन नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को बताया कि भाजपा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, नवीन जैन, तेजवीर सिंह, साधना सिंह और संगीता बलवंत 14 फरवरी को सुबह विधान भवन में नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से सभी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के लिए विधान भवन पहुंचेंगे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। मालूम रहे कि 10 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने सात उम्मीदवार उतारे हैं। विधानसभा में पार्टी की सदस्य संख्या के लिहाज से सभी सात प्रत्याशियों का चुनाव जीतना तय है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed