{"_id":"6ac671e928388c7ac9021a82","slug":"rajya-sabha-elections-in-up-nomination-papers-of-two-independent-candidates-rejected-sp-bjp-candidates-set-t-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में राज्यसभा चुनाव: दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, सपा-भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में राज्यसभा चुनाव: दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, सपा-भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय
Wed, 07 Oct 2026 09:54 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:54 PM IST
सार
Rajya Sabha elections in UP: यूपी की दस सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में सपा और भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन
यूपी में राज्यसभा चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए दो निर्दलीय प्रत्याशियों कंते सयन्ना व ओंकार नाथ चौरसिया का नामांकन रद कर दिया गया है। विधायकों का समर्थन न होने व अन्य खामियों के चलते इनका नामांकन रद कर दिया गया है। ऐसे में अब भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे की जांच बुधवार को की गई। मैदान में भाजपा के आठ व सपा के दो प्रत्याशियों के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पर्चा भरा था। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हैदराबाद के रहने वाले कंते सयन्ना और दूसरे ओंकार नाथ चौरसिया शामिल थे।
विज्ञापन
दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन रद होने के बाद अब भाजपा के आठ व सपा के दो प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर अब 10 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। 9 अक्तूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख और 16 अक्तूबर को मतदान की तारीख तय की गई है, लेकिन अब इस प्रक्रिया को पूरा करने की जरूरत ही नहीं रह गई है। भाजपा के धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, राम प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह और श्रुति गंगवार और सपा के प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन