फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha Election 2018 Raj Babbar says Congress MLA will vote for BSP candidate

बसपा प्रत्याशी को वोट देंगे कांग्रेस के विधायक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने किया एलान

Fri, 23 Mar 2018 06:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Mar 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Election 2018 Raj Babbar says Congress MLA will vote for BSP candidate
राज्यसभा चुनाव के लिए आज मतदान होगा। मतदान से पहले बृहस्पतिवार को बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने लंच पर कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात की। मिश्रा ने कांग्रेसी विधायकों से राज्यसभा के लिए बसपा उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को वोट देने की अपील की। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बसपा उम्मीदवार को वोट देने को कहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए चल रही गहमागहमी के बीच बृहस्पतिवार को कांग्रेस की ओर से अपने विधायकों के लिए गोमतीनगर के होटल में दोपहर भोज का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


इसमें कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू के समेत सभी सात विधायकों के साथ  विधान परिषद के दो सदस्य भी शामिल हुए। भोज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, डॉ. संजय सिंह, प्रमोद तिवारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस पहले ही बसपा उम्मीदवार के समर्थन का एलान कर चुकी है लेकिन बसपा नेताओं ने शिष्टाचार के नाते विधायकों से मिलने की इच्छा जताई तो उन्हें भी न्योता दे दिया गया था। सतीश चंद्र मिश्रा बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा के साथ कांग्रेस के लंच में पहुंचे। 

Rajya Sabha Election 2018 Raj Babbar says Congress MLA will vote for BSP candidate
विधानसभा के तिलक हॉल में होगी वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
लंच के दौरान ही मिश्रा ने कांग्रेस विधायकों को राज्यसभा चुनाव का मतपत्र दिखाते हुए बताया कि आठवें नंबर पर बसपा उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर का नाम है। इसी नाम के आगे उन्हें अपना वोट देकर उन्हें जिताना है। 

विधायकों को बताया गया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होना है इसलिए सभी लोग साढ़े आठ बजे तक विधानमंडल दल कार्यालय पहुंच जाएं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट होकर बसपा प्रत्याशी को वोट देंगे। यह फैसला भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed