फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajsthan ias umrao converts to islam

‘किसी से बदला लेने के लिए इस्लाम कुबूल करना गलत’

Sat, 02 Jan 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Jan 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
rajsthan ias umrao converts to islam

राजस्थान में प्रमोशन न मिलने से नाराज दलित समाज के वरिष्ठ आईएएस अफसर उमराव सलोदिया के इस्लाम कबूल पर कानपुर के मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि इस्लाम अपनी शिक्षाओं से फैला है। किसी ने दिखावे, दूसरे से नाराजगी, बदला लेने या अपने सामाजिक-निजी फायदे के लिए इस्लाम कबूला है तो यह उचित नहीं है।
विज्ञापन


कार्यवाहक शहरकाजी मौलाना मतीनुल हक ओसामा ने कहा कि इस्लाम व्यक्ति को ईश्वर से जोड़ने, इंसानियत और समानता का धर्म है। दिल में सच्चाई हो और श्रद्धा हो, तभी इस्लाम कबूलने से वह मुसलमान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमराव का बयान है कि वह पहले से इस्लाम से प्रभावित रहे हैं। आल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के महासचिव हाजी मोहम्मद सलीस ने कहा कि इस्लाम प्रैक्टिकल दीन है।

उमराव ही बता सकते हैं क्यों कुबूला इस्लाम

rajsthan ias umrao converts to islam

इस्लाम अपनी अच्छाइयों से फैला है। अगर कोई प्रमोशन न मिलने या किसी से बदला लेने के लिए इस्लाम का सहारा ले तो यह उचित नहीं है। इस्लाम किसी से ईर्ष्या करने या बदला लेने की सीख नहीं देता है।

आल इंडिया तंजीम आइमा-ए-मसाजिद के महामंत्री मौलाना तहसीन रजा कादरी ने कहा कि सिर्फ मजहब ही नहीं कोई भी चीज दिल से होनी चाहिए, दिखावे के लिए नहीं।

यह तो उमराव ही बता सकते हैं कि उन्होंने इस्लाम क्यों कबूला। आल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड के अध्यक्ष हाफिज अब्दुल कुद्दूस ने कहा कि नाराजगी थी तो इस्लाम को ही क्यों चुना।

उन्होंने भेदभाव से नाराज होकर इस्लाम स्वीकार किया है क्योंकि इस्लाम में समानता है। दिलों का हाल अल्लाह जानने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed