दिल्ली स्टेशन की तरह होगा लखनऊ के इस स्टेशन का विकास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब गोमतीनगर स्टेशन की आधारशिला रखी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री सुरेश प्रभु दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल की तर्ज पर दो दिसंबर को गोमतीनगर टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे।
इस दौरान नए स्टेशन भवन, वॉशिंग लाइन, कार्यालय, प्लेटफॉर्म और ट्रैक की भी आधारशिला रखी जाएगी। नए स्टेशन का सेकंड एंट्री गेट विभूतिखंड की ओर होगा। इससे चिनहट से आने वालों को सहूलियत मिलेगी।
इस मौके पर उत्तर रेलवे के स्टेशन लखनऊ और पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन लखनऊ जंक्शन पर 124 करोड़ रुपये के कार्य का भी लोकार्पण किया जाएगा। दो दिसंबर को प्रस्तावित शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर रेलवे अफसरों व सुरक्षा टीम ने बुधवार से ही डेरा डाल दिया है।
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी के रूप में राजनाथ सिंह ने जनता से वादा किया था कि गोमतीनगर स्टेशन को सेकंड टर्मिनल बनाने का काम पूरा करेंगे।अब उस वादे को हकीकत में बदलने का समय आ गया है। दो दिसंबर को शिलान्यास होगा।
नीचे स्टेशन ऊपर मॉल
गोमतीनगर स्टेशन विस्तार के दूसरे चरण में स्टेशन भवन के ऊपर मॉल का निर्माण पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। पहले चरण में सिर्फ गोमतीनगर स्टेशन के दूसरी तरफ स्टेशन भवन का निर्माण होगा। इससे इंदिरानगर, विभूतिखंड, विशेष खंड, चिनहट, फैजाबाद रोड की तरफ से आने वाले यात्रियों को टिकट खरीदने, आरक्षण कराने के लिए पुराने स्टेशन पर न जाना पड़े।
यात्रियों का सपना होगा सच
ये कार्य होंगे
- गोमतीनगर स्टेशन भवन और ऑफिस
- नए स्टेशन भवन की तरफ ट्रैक का निर्माण
- प्लेटफार्म
- सफाई और धुलाई के लिए दो वॉशिंग लाइन
इनका होगा लोकार्पण
- लखनऊ दिलकुशा-बाराबंकी खंड कागोमती नदी पुल
- उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर एलईडी लाइट सिस्टम
- लखनऊ स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक गेट, एस्केलेटर, लिफ्ट
- लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म-6 एक्सेलेटर, यात्री सुविधा
इन्हें बंधी उम्मीद
सपना सच होता दिख रहा
गोमतीनगर से पूर्वांचल की सभी ट्रेनें चलाना ड्रीम प्रोजेक्ट था। रेलवे की लापरवाही के चलते यह योजना करीब एक दशक तक अधर में लटकी रही। गोमतीनगर के लोग दस साल से यहां से पूर्वांचल की ट्रेनें चलने का इंतजार कर रहे हैं। अब सपना सच होता दिख रहा है।
- राम लखन, यात्री
स्टेशन की दूरी कम होगी
गोमतीनगर का नया स्टेशन बनने से चिनहट, फैजाबाद रोड, मुंशी पुलिया इंदिरानगर, जानकीपुरम से आने वाले लोगों के घर और स्टेशन के बीच की दूरी की कम हो जाएगी। लोग सीधे विभूतिखंड होकर गोमतीनगर स्टेशन पहुंच जाएंगे, उनको विश्वास खंड होकर जाना नहीं पड़ेगा।
- राजेश, यात्री