{"_id":"6af624ab55140c986801d99f","slug":"rajnath-singh-will-inaugurate-the-divya-sanskriti-bhavan-today-lucknow-news-c-13-lko1096-2005740-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजनाथ सिंह आज करेंगे दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजनाथ सिंह आज करेंगे दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण
विज्ञापन
लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन में नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे।
बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में संस्था की लखनऊ सब-जोन इंचार्ज बीके राधा दीदी ने बताया कि स्थापना के 90 वर्ष और लखनऊ में आध्यात्मिक सेवाओं के 72 वर्ष पूरे होने पर नवदशकोत्सव मनाया जा रहा है। भवन में निशुल्क राजयोग ध्यान प्रशिक्षण और आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। भविष्य में दो हजार लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम भी बनेगा।
23 या 24 नवंबर को कई योजनाओं की देंगे सौगात
राजनाथ सिंह के 23 या 24 नवंबर को फिर लखनऊ आने की संभावना है। इस दौरान वह सौमित्र विहार योजना और डालीगंज फ्लाईओवर का शुभारंभ करेंगे। बैकुंठधाम से लॉमार्टिनियर कॉलेज तक गोमती नदी पर 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छह लेन के फ्लाईओवर का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा फैजुल्लागंज में बंधे और बाढ़ पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन, बसंतकुंज के 110 पीएम आवास के आवंटियों को चाबी और आईटी सिटी के भूस्वामियों को भूखंड आवंटन पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।