1 वोट के लिए राजनाथ ने खर्चे 3 रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों में इस बार जनता ने धन बल को नकारते हुए विकास के मुद्दे को आधार बना मतदान किया।
मतगणना के बाद सर्वाधिक 561106 मत प्राप्त करने वाले भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को हर वोट पाने के लिए मात्र 3.07 रुपये खर्च करना पड़ा।
उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कुल 1724656 का चुनावी खर्च दर्शाया है। मतलब उन्हें मिले एक वोट की कीमत 3.07 रुपये रही।
रीता के एक वोट की कीमत है 5.69 रुपये
इसके इतर चुनाव प्रचार में 1642857 रुपये खर्च कर 288357 वोट प्राप्त करने वाली कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी के लिए एक वोट की कीमत 5.69 रुपये है।
जबकि चुनाव प्रचार में 1549951 रुपये खर्च कर 56771 मत पाने वाले सपा के अभिषेक मिश्रा को एक वोट की कीमत 27.30 रुपये पड़ी।
लोकदल के सुनील सिंह ने 1375090 रुपये चुनावी खर्च कर मात्र 849 मत ही मिले। इस तरह उनका एक वोट पाने का खर्च सर्वाधिक 1619.65 रुपये आया।
नकुल रहे सबसे महंगे प्रत्याशी
बहुजन समाज पार्टी भले ही इस लोकसभा चुनाव में अपना खाता भी खोलने में नाकाम रही हो, लेकिन खर्च करने के मामले में यह पार्टी कहीं से भी पीछे नहीं रही।
लखनऊ सीट पर प्रमुख प्रत्याशियों में सबसे खर्चीले रहे बसपा के नकुल दुबे को एक वोट पाने के लिए 30.01 रुपये खर्च करने पड़े।
पढ़ें-माया ने बताया, यूपी में हाथी ने क्यों दिया 'अंडा'
हालांकि इसका कुछ खास फायदा होता नहीं दिखा और उन्हें महज 64449 मतों से ही संतोष करना पड़ा।