फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh speaks over his candidature as a cm of UP.

'भाजपा के पास यूपी में सीएम लायक कई चेहरे, प्रचंड बहुमत से बनाएंगे सरकार'

Sat, 11 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 Rajnath Singh speaks over his candidature as a cm of UP.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा के पास यूपी में चेहरों की कमी नहीं है। कई चेहरे मुख्यमंत्री बनने लायक हैं। खुद की चर्चा के सवाल पर उन्होंने पलटकर प्रश्न किया, ‘कहां मेरी चर्चा हो रही है?’

विज्ञापन


वह शुक्रवार को इंदिरानगर सेक्टर-14 स्थित रानी लक्ष्मी बाई स्कूल में केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित दिव्यांगों को निशुल्क सहायता उपकरण वितरण समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


इस सवाल पर कि केंद्रीय नेतृत्व ने अगर उन्हें ही यूपी के सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करके लड़ने की घोषणा कर दी तो क्या करेंगे?

नहीं दिया कोई सीधा जवाब

 Rajnath Singh speaks over his candidature as a cm of UP.

राजनाथ ने इसका सीधा जवाब न देकर यह कहा कि यहां कई चेहरे हैं जो भाजपा को सत्ता दिलाने में सक्षम हैं। चेहरों की कमी नहीं है।

एक क्षण रुककर खुद ही बोले कि 2017 में उत्तर प्रदेश में हम पूर्ण नहीं प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे।

खरीद-फरोख्त नहीं होनी चाहिए
इस सवाल पर कि भाजपा खरीद-फरोख्त का विरोध करती है तो फिर उसने पर्याप्त वोट न होने पर भी राज्यसभा और विधान परिषद में अतिरिक्त उम्मीदवार क्यों उतार दिए?

राजनाथ सिंह ने कहा कि खरीद-फरोख्त नहीं होनी चाहिए। विधान परिषद चुनाव में क्रास वोटिंग के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि यह विषय निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र का है। वही इसे देखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed