फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath singh speaks over bisahda issue.

राजनाथ बोले, 'बिसाहड़ा में मेरे परिवार का कोई दोषी तो राज्य सरकार जांच कराए'

Thu, 09 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rajnath singh speaks over bisahda issue.
गृहमंत्री राजनाथ ‌सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य सरकार को चुनौती दी है कि उसके पास बिसाहड़ा मामले में अगर उनके परिवार के किसी व्यक्ति के दोषी होने की जानकारी है तो वह जांच कराए और दोषी का सजा दे।

विज्ञापन


उन्होंने मथुरा घटना में नक्सलियों की भूमिका होने के कारण सपा द्वारा त्यागपत्र देने की मांग पर यह कहते हुए टिप्पणी से इन्कार कर दिया कि उन्होंने अभी राज्य सरकार की रिपोर्ट देखी नहीं है।
विज्ञापन


वे गुरुवार को इंदिरानगर के सेक्टर 14 स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

बता दें सपा नेता व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि बिसाहड़ा में महापंचायत कर स्थिति बिगाड़ने व शांति व्यवस्था ध्वस्त करने की साजिश में राजनाथ सिंह के परिवार के लोग शामिल हैं। सपा नेताओं का इशारा गृहमंत्री के बेटे की तरफ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने उठाई थी इस्तीफा देने की बात

Rajnath singh speaks over bisahda issue.

सपा नेताओं ने यह सवाल भी उठाया था कि इस मामले में गृहमंत्री ने जिम्मेदारी नहीं निभाई, क्या वह इस्तीफा देंगे? राजनाथ ने कहा कि राज्य सरकार के पास अगर तथ्य हैं तो वह जांच कराए और दोषी को सजा दे।

दिल्ली लौटकर राज्य सरकार की रिपोर्ट देखूंगा
मथुरा के जवाहरबाग की घटना पर सपा के आरोपों और इस्तीफे की मांग पर राजनाथ ने कहा कि राज्य सरकार की रिपोर्ट उन्होंने देखी नहीं है। लखनऊ से दिल्ली लौटकर वे उसका अध्ययन करेंगे। तब ही कोई टिप्पणी करेंगे।

सपा के इस आरोप पर कि जवाहरबाग में पड़ोसी राज्यों में सक्रिय नक्सलियों का आना केंद्रीय गृहमंत्री की विफलता है? गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें जितना कहना था वह कह दिया। उससे ज्यादा कुछ नहीं बोलेंगे।

गौरतलब है कि सपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि मथुरा में नक्सलियों के पहुंचने की सूचना केंद्र सरकार को रही होगी। गृहमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने इसकी सूचना राज्य सरकार को क्यों नहीं दी। इसी बात को लेकर सपा नेताओं ने गृहमंत्री से त्यागपत्र मांगा था।

'राज्य के विषयों को गंभीरता से लेती है सरकार'

Rajnath singh speaks over bisahda issue.

इस सवाल पर कि राज्य सरकार का आरोप है कि केंद्र उसकी मदद नहीं करता, गृहमंत्री ने कहा कि यह सही नहीं है। केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से लेती है। विकास कार्यों में पूरा सहयोग करती है।

भाजपा सांसद कौशल किशोर द्वारा केंद्रीय योजनाओं में प्रदेश सरकार की अड़ंगेबाजी के आरोप पर राजनाथ बोले कि राज्य सरकार को भी सहयोगात्मक रुख रखना चाहिए।

उसे केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed