फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh speaks on inaugration of NIA office in Lucknow.

NIA का नाम सुनकर घबराते हैं कश्मीर के पत्थरबाज: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Sun, 20 Aug 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Aug 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh speaks on inaugration of NIA office in Lucknow.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

लखनऊ में रविवार को एनआईए के नवनिर्मित कार्यालय और आवासीय भवन का उद्घाटन करने के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद कश्मीर में पत्थरबाजी की घटना में कमी आई है। पत्थरबाजों को फंडिंग करने वाले एनआईए का नाम सुनकर घबराने लगे हैं। आतंकवाद हो, उग्रवाद हो या नक्सलवाद, इन पर विजय पाने के लिए हम तैयार हैं।

विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट लंबे समय तक उग्रवाद की समस्या से जूझ रहा था, लेकिन पिछले तीन साल में उग्रवाद की घटनाओं में 75 प्रतिशत और नक्सलवाद में 40 प्रतिशत की कर्मी आई है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा, आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा देने के लिए फेक करेंसी का भी इस्तेमाल समय-समय पर होता रहा है। टेरर फंडिंग इसका बड़ा उदाहरण है। टेरर फंडिंग का सोर्स ही खत्म कर दिया जाए तो आतंकवाद पर काबू पाया जा सकता है। इसके लिए एनआईए प्रभावी तरीके से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ ने एनआईए को सबसे भरोसेमंद एजेंसी बताते हुए कहा कि यह देश भर में आतंकवाद और नक्सलवाद से संबंधित 165 मामलों की जांच कर रही है। इनमें से 95 फीसदी मामलों को इसने सुलझाया है। इनमें से 24 मामले यूपी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed