फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh promised for development in UP

राजनाथ सिंह बोले, 'दो साल में दिखेगा मोदी का जादू'

Sat, 16 Aug 2014 08:33 PM IST
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Aug 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh promised for development in UP

‘लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लिए बहुत से काम किए जाने हैं, इनमें केंद्र सरकार जुटी है तो राज्य सरकार का भी साथ चाहिए। विश्वास है कि सीएम अखिलेश यादव का सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन


उन्हें कहा है कि न केवल लखनऊ, बल्कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश के विकास के लिए केंद्र हर तरह से सहयोग करेगा। जनता हितों और विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं की जाएगी।'
विज्ञापन


देश के गृहमंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने कुछ इन शब्दों में बताया कि केंद्र की योजनाएं लागू करवाने में वे प्रदेश सरकार से ये अपेक्षाएं रखते हैं। वहीं, उन्होंने मोदी के कामकाज का असर एक से दो साल में दिखने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजधानी में थे, उन्होंने यहां दो जगह कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

'राजनीति नहीं विकास पर बात हो'

Rajnath Singh promised for development in UP

कैंट और सरोजनी नगर विधानसथा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के लिए सीएमएस कानपुर रोड स्थित ऑडिटोरियम में हुए सम्मेलन में राजनाथ सिंह का सम्मान किया गया, उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को मालाएं पहनाईं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे चुनाव बाद कार्यकर्ताओं के बीच इस तरह के पहले कार्यक्रम में आए हैं। यहां वे राजनीति और उनसे जुड़े मुद्दे नहीं, बल्कि विकास पर बात करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश और लखनऊ के विकास के लिए कई योजनाएं तैयार कर रही हैं। इसमें प्रदेश सरकार का सहयोग चाहिए, जिसे मिलने की अपेक्षा जताते हुए उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश से इस मामले वे बात कर चुके हैं।

वहीं, सरकार के अब तक के कामकाज पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इसका असर आने वाले एक-दो वर्षों में दिखेगा।

मोदी के कारण बढ़ रही देश की साख

Rajnath Singh promised for development in UP

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी, ब्रिक्स देशों के बैंक की प्रेसिडेंशियल चेयर भारत को मिलने, अमेरिका की ओर से मोदी को आमंत्रित करने आदि बातों से देश की बढ़ती साख का उदाहरण बताया।

वहीं, महंगाई पर उन्होंने कहा कि बीते वर्षों की तुलना में मंहगाई कम हुई है। आलू-टमाटर के दामों पर विपक्ष शोर मचा रहा है लेकिन पेट्रोल की कीमतें घटाई गईं हैं।

कार्यक्रम में मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर, मेयर डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सचिव शिवकुमार, पूर्व सांसद कैंट रमेशचंद्र तिवारी व सुरेश श्रीवास्तव ने भी वक्तव्य दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed