फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh meets to Up governor over report on Muzaffarnagar riots.

राज्यपाल ने गृहमंत्री को दी दंगों की जानकारी

Mon, 28 Sep 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Sep 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh meets to Up governor over report on Muzaffarnagar riots.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। राजभवन ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। कहा, राज्यपाल ने गृहमंत्री को मुजफ्फरनगर दंगे पर विष्णु सहाय आयोग की रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


जबकि दोनों के बीच मुजफ्फरनगर दंगे की जांच रिपोर्ट के तथ्यों पर विस्तार से बातचीत होने की चर्चा है।

राज्यपाल ने गृहमंत्री को प्रदेश सरकार के उन विधेयकों के बारे में भी बताया, जो राजभवन से राष्ट्रपति को संदर्भित किए गए हैं।

इसमें उत्तर प्रदेश सिविल विधि संशोधन विधेयक, भारतीय स्टांप उत्तर प्रदेश संशोधन विधेयक, एरा विश्वविद्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश संशोधन विधेयक और पूर्व में राष्ट्रपति को संदर्भित किए गए उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण संशोधन विधेयक, उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण संशोधन विधेयक व उप्र वित्तीय अधिष्ठानों में जमाकर्ता हित संरक्षण विधेयक शामिल हैं।
विज्ञापन

इसलिए की गृहमंत्री से बात

Rajnath Singh meets to Up governor over report on Muzaffarnagar riots.

दरअसल जो विधेयक राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को संदर्भित किए जाते हैं, उन्हें राष्ट्रपति गृह मंत्रालय को भेजते हैं। फिर गृह मंत्रालय उन विधेयकों को संबंधित मंत्रालयों से परीक्षण कराता है।

जिससे यह स्पष्ट हो सके कि राज्य द्वारा किए गए प्रावधानों से उस संबद्ध में बने किसी केंद्रीय अधिनियम का आंशिक या पूरी तरह अतिक्रमण या उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। संबंधित मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद ही उस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed