फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh in lucknow for two days visit.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर, आज ‘आयुष्मान भारत’ कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

Sat, 22 Sep 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh in lucknow for two days visit.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिनी दौरे पर रविवार को लखनऊ आएंगे। भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री 23 सितंबर को सुबह 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

विज्ञापन


यहां से वे सीधे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में सुबह 11:30 बजे से होने वाले ‘आयुष्मान भारत’ के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 4 बजे वे दिलकुशा कॉलोनी में विधानसभा सेक्टर संयोजकों की बैठक करेंगे।
विज्ञापन


शाम 6:30 बजे पारा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में होने वाले आलमनगर वार्ड के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। अगले दिन 24 सितंबर को वे सुबह 9:30 बजे जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट गोमतीनगर में युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह 11 बजे से योजना भवन में होने वाली इंटरस्टेट काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे। शाम 4:45 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। शाम 5:45 बजे वे कन्वेंशन सेंटर मेडिकल कॉलेज में बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के अभिनंदन समारोह में वे शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed