'मॉडल सिटी' का ख्वाब लेकर लखनऊ आए राजनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के गृहमंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शहर में हैं। इस दौरान वह लखनऊ के कायाकल्प के प्लान पर चर्चा करेंगे।
वह पार्षदों से लखनऊ के विकास वार्ता करेंगे कि पार्षदों के सहयोग से लखनऊ का विकास कैसे कराया जा सकता है।
इसके अलावा दो अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। अपने इस दौरे में राजनाथ सिंह लखनऊ को मॉडल सिटी की तरह विकसित करने के प्लान पर चर्चा करेंगे।
देश की सुरक्षा सबसे पहले
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सिंह रविवार की शाम यहां अमौसी एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि नक्सलियों की समस्या से निपटने के लिए सरकार क्या कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
कालेधन पर सरकार में कोई मतभेद नहीं
यह पूछने पर कि कालेधन को वापस लाने पर सरकार में कोई मतभेद है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कोई मतभेद नहीं है। सरकार अपना काम कर रही है।
राजनाथ सिंह ने रात्रि 8 बजे दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति शास्त्री नगर लखनऊ के रजत जयंती महोत्सव में भाग लिया। सोमवार सुबह वह सिटी मांटेसरी स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान करेंगे। इसके बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पार्षदों के साथ बैठक करेंगे।
कलराज मिश्र आज लेंगे बैठक
केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र रविवार को लखनऊ पहुंचे। मिश्र सोमवार को यहां कॉयर बोर्ड, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड व आयोग तथा उद्योग केंद्रों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।