फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh gave indications of common civil code, said - Government is ready to amend the agricultural laws in the interest of farmers

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक : राजनाथ सिंह बोले - किसानों के हित में कृषि कानूनों में संशोधन को तैयार है सरकार

Mon, 15 Mar 2021 09:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh gave indications of common civil code, said - Government is ready to amend the agricultural laws in the interest of farmers
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पुस्तक का विमोचन करते सीएम योगी और राजनाथ - फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में कॉमन सिविल कोड लागू करने के संकेत दिए हैं। सोमवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने राजनीति में विश्वसनीयता के संकट को समाप्त किया है। भाजपा ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने, ट्रिपल तलाक समाप्त करने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के संकल्प को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कॉमन सिविल कोड की बात करते थे, उसे भी देखेंगे लेकिन पार्टी की विश्वनसीयता पर किसी भी सूरत में आंच नहीं आने देंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि कृषि कानूनों के मुद्दे पर सरकार किसानों से हर बार बात करने और किसानों के हित में कृषि कानूनों में संशोधन करने को भी तैयार है।
विज्ञापन


भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति में विश्वसनीयता का बड़ा संकट रहता है। उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय जम्मू-कश्मीर से हर चुनाव घोषणा पत्र में अनुच्छेद 370 समाप्त करने का वादा करते थे। केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही अनुच्छेद 370 समाप्त किया  है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नारा दिया था रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। उस समय लोग कहते थे कि भाजपा वाले वोट के लिए राम मंदिर का नारा देते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन समय आ गया जब पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने कहा कि कॉमन सिविल कोड को हिन्दू मुसलमान, ईसाई के साथ भेदभाव या नाइंसाफी के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा  जाति, मजहब और पंथ की नहीं बल्कि इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि एमएसपी को कोई समाप्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का हल बातचीत से ही निकलेगा। किसानों को आंदोलन समाप्त कर सरकार से बातचीत करनी चाहिए। किसान जितनी बार कहेंगे उतनी बार बातचीत के लिए सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार से किसान सम्मान निधि देने के साथ किसानों की आय दोगुना करने के लिए हर संभव प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो विश्व के लोग कहते थे कि भारत अपनी स्वतंत्रता की रक्षा भी कर पाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि लेकिन अब स्थिति यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी गत दिनों कहा है कि भारत अब शक्तिशाली बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत को अब सुपरपावर बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार देश की सीमा और आतंरिक सुरक्षा से समझौता नहीं करेगी। इंडो-चाइना बार्डर पर गत वर्ष हुई घटना में भारतीय सेना ने जिस साहस, शौर्य और संयम का परिचय दिया है उसे दुनिया ने सराहा है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया बनाने में सबसे बड़ा योगदान न्यू उत्तर प्रदेश का होगा। उन्होंने कहा कि 2022 में 2017 की तुलना में ज्यादा सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक ऐसा सशक्त भारत खड़ा करेंगे जिसकी विश्व में धाक, धमक और विश्वसनीयता हो। जो केवल भारतवासियों की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का कल्याण करे।

यह भी संयोग है

Rajnath Singh gave indications of common civil code, said - Government is ready to amend the agricultural laws in the interest of farmers
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ सिंह ने कहा कि यह भी संयोग है जब बाबरी विध्वंस हुआ तब भी प्रदेश में कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी। जब अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हुआ तो योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है।

योगी की तारीफ की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंच से खुले मन से प्रशंसा की। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को बेमिसाल बताया। योगी सरकार के कामों की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि अपराधियों के साथ प्रदेश सरकार ठीक बर्ताव कर रही है । अराजकता की स्थिति में रामराज्य का सपना साकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एमएसपी पर रिकार्ड धान और गेहूं की खरीद की है। औद्योगिक निवेश के साथ रोजगार, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण सहित कई क्षेत्रों में यूपी नंबर वन बना है। सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की भी प्रशंसा की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार में लाखों की संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरियां पूरी पादर्शिता से दी गई है। उन्होंने कहा कि 30 नए मेडिकल कॉलेज बने हैं, चार नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बने है। चिकित्सा, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम के साथ कोरोना प्रबंधन भी देश में मिसाल बना है।

जन जन तक पहुंचाएं सरकार के काम
राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना प्रबंधन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सूझबूझ और दूरदृष्टि की आज दुनिया भर में सराहना हो रही है । यह मोदी के प्रयासों का ही नतीजा है कि देश ने न सिर्फ कोरोना वैक्सीन बनाकर देशवासियों का जीवन सुरक्षित रखने की दिशा में कदम बढ़ाया बल्कि दुनिया को भी उम्मीद दिखाई है । विश्व के 70 देशों को कोरोना वैक्सीन देकर मोदी ने दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया है । कहा कि विपक्ष देशवासियों को वैक्सीन का सवाल उठा रहा है । उसे पता होना चाहिए देश के लोगों को लगातार वैक्सीन देने का अभियान चल रहा है । उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों से केंद्र और राज्य सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ भाजपा के विजय रथ को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया
राजनाथ सिंह ने कहा कि लोग कहते हैं कि कार्यकर्ताओं को डिस्टेंस रखना चाहिए। लेकिन मैं कहता हूं कि मुझे डिस्टेंस रखने से नहीं बल्कि कार्यकर्ता को गले लगाने से सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को भले पद नहीं मिले लेकिन प्रतिष्ठा अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि एक गरीब परिवार में जन्मा बच्चा देश के सबसे बड़े प्रदेश में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बने। कहा कि व्यक्ति का कद पद से नहीं बल्कि कृति से बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि आप लोगों को भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का मौका मिला है।

2022 में 22 पर रुकेगी साइकिल : स्वतंत्र देव

Rajnath Singh gave indications of common civil code, said - Government is ready to amend the agricultural laws in the interest of farmers
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 में सपा की साइकिल 22 सीटों पर ही रुक जाएगी, जबकि भाजपा पुन: प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।भाजपा का राष्ट्रवाद हिंदू संस्कृति से प्रभावित है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव, काशी की देवदीपावली, बरसाने की होली जैसे सांस्कृतिक आयोजन कर सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाया है। वह  पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों ने हमेशा सत्ता हासिल करने के लिए राजनीति की, लेकिन भाजपा देश व समाज की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए राजनीति करती है। दलित वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को भुला दिया, पर प्रधानमंत्री मोदी ने पंचतीर्थ बनाकर उन्हें सच्चा सम्मान दिया। सरदार पटेल की विशाल मूर्ति स्थापित की। कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के ध्येय से महामारी की रोकथाम, मरीजों के उपचार और प्रवासी श्रमिकों की मदद की। वहीं, प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ गरीब कल्याण पैकेज लागू किया। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बूते विधान परिषद के शिक्षक स्नातक चुनाव में पार्टी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की और विधानसभा उपचुनाव में भी जीत का सिलसिला जारी रखा। प्रदेश में वर्षों से जो काम नहीं हुए वह चार साल में हुए हैं।

स्वतंत्र देव ने कहा कि सरकार ने सपा-बसपा के भ्रष्टाचार और कुशासन को समाप्त किया। सपा सरकार के समय यूनिवर्सिटी के नाम पर जमीन हड़पने वाले अब जेल में हैं। गुंडे प्रदेश छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि  इस साल पार्टी पंचायत चुनाव से जीत का सिलसिला शुरू करेगी जो 2022 विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। कार्यसमिति में आए एक कार्यकर्ता को झपकी आने पर प्रदेश अध्यक्ष ने नसीहत देते हुए कहा कि सोना है तो बाहर जाइये।

यशस्वी भी हैं योगी
राजनाथ सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री को ओजस्वी और तेजस्वी बताया, लेकिन यशस्वी नहीं बताया। कहा कि योगी आदित्यनाथ ओजस्वी, तेजस्वी के साथ यशस्वी भी है।

ये प्रमुख नेता थे मौजूद
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, साध्वी निरंजन ज्योति, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, राष्ट्रीय पदाधिकारी रेखा वर्मा, विनोद सोनकर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, महामंत्री एवं सांसद सुब्रत पाठक, गोविंद शुक्ला, जेपीएस राठौर, उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, पंकज सिंह उपस्थित थे। संचालन महामंत्री अश्विनी त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed