फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh filed his nomination papers

बजरंगबली के दर्शन कर राजनाथ ने भरा पर्चा

Sat, 05 Apr 2014 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Apr 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh filed his nomination papers

नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही राजनाथ सिंह की सम्पत्ति क खुलासा हुआ। पिछले पांच सालों में राजनाथ की सम्पत्ति दोगुना बढ़ी है।

विज्ञापन


पत्नी समेत राजनाथ की कुल सम्पत्ति 1.89 करोड़ है। उनके पास 1.90 करोड़ की अचल सम्पत्ति है। राजनाथ और उनके पत्नी के पास कुल 20.80 लाख का गहना है।

इसके अलावा उनके पास एक बंदूक, रिवॉल्वर और लखनऊ में एक बंग्ला भी है। नकदी में उनके पास 1 करोड़ 2 लाख 40 हजार रुपए हैं।

अटल की सियासत को संभालने की ख्वाहिश

rajnath singh filed his nomination papers

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लखनऊ सीट से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

नामांकन करने से पहले उन्होंने हुनमान मंदिर जाकर मत्‍था टेका। करीब 10.30 बजे सुबह राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

राजनाथ सिंह ऐसे दूसरे मुख्यमंत्री हैं जो लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

राजनाथ सिंह का हमेशा से कहना रहा है कि वह लखनऊ के न होकर भी लखनऊ के हैं और अटल की सियासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों आए देर से लखनऊ?

rajnath singh filed his nomination papers

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ देर से पहुंचे। उन्हें शुक्रवार शाम छह बजे मौसी एयरपोर्ट पर आना था, लेकिन वह दो घंटे लेट करीब आठ बजे यहां पहुंचे।

करीब पांच उन्होंने ट्वीट किया था, ‘शाम को लखनऊ पहुंचना है, लेकिन उससे पहले श्री अटल जी से दिल्ली स्थित उनके घर पर आशीर्वाद लेने जाऊंगा।’

तय समय पर एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ता देरी की वजह से बेचैन दिखे तो राजनाथ के प्रचार अभियान से जुड़े खास नेताओं ने उन्हें यही बताया कि अटल जी से आशीर्वाद लेने गए हैं।

विज्ञापन

गाजियाबाद सीट छोड़ने की क्या थी वजह?

rajnath singh filed his nomination papers

राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद सीट छोड़ने की वजह भी अटल बिहारी को ही बताया था। पार्टी का कहना था कि राजनाथ ने गाजियाबाद सीट इसलिए छोड़ी क्योंकि अटल जी ऐसा चाहते थे।


अब यह अलग सवाल है कि अटल जी के सहयोगी शिवकुमार जी के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री अब लिख और बोल पाने में असमर्थ हैं।

दुनिया कहती रहे कि गाजियाबाद से दुबारा चुनाव लड़ने पर हार के भय ने उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया, मगर राजनाथ समर्थकों का जवाब हर मर्ज की ‘दवा’ माने जाने वाले ‘अटलजी’ के नाम के बिना कैसे पूरा हो सकता था।

पर अंगरखा पहले क्यों आ गया?

rajnath singh filed his nomination papers

यहां एक सवाल उठता है कि अगर राजनाथ सिंह अटल जी से मिलने जाने ही वाले थे, तो फिर अंगरखा उन्हीं के हाथों पहन लिए होते।

अंगरखा को पहले ही लखनऊ क्यों भेज दिया गया। बेहतर तो यही था अटल जी खुद ही अंगरखा उनके शरीर पर डाल देते।

लेकिन यह प्रश्न अभी तक अनुत्तरित ही है। खैर, मतदान तक ऐसे कई और अनुत्तरित प्रश्न दिमाग में कौंधें तो अचरज की बात नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed