फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh attended a function of lodhi samaj

भारत अब कमजोर नहीं रहा इसलिए दोकलाम से पीछे हटा चीन: राजनाथ सिंह

Sun, 15 Oct 2017 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Oct 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh attended a function of lodhi samaj
Rajnath Singh - फोटो : ani

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन को आड़ें हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन हमारी सेना प्रतिदिन आतंकियों को मार रही है। चीन भी समझ गया है कि भारत कमजोर नही रहा, इसलिए दोकलाम विवाद सुलझ गया। 

विज्ञापन


लखनऊ दौरे पर आए राजनाथ रविवार को भारतीय लोधी महासभा की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। साढ़े तीन साल में सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए राजनाथ ने कहा कि ये सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। इसीलिए जीरो बैलेंस पर बैंक खाता खोला गया, ताकि लाभ सीधे बैंक खाते में जाये साथ ही जनधन योजना लागू की।
विज्ञापन


उज्ज्वला योजना लागू कर गरीब परिवार की महिलाओं की समस्या का समाधान किया, 2019 तक 5 करोड़ परिवारो को एलपीजी गैस देंगे अब तक 3 करोड़ परिवारो तक गैस कनेक्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन लागू कर जनांदोलन बनाया। आम आदमी से  लेकर पीएम तक ने सफाई की। गरीबो को बीमारी गन्दगी से होती है। 2.63 करोड़ लोगी को मुद्रा से स्वरोजगार दिलाया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लालजी टंडन, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, नीरज बोरा, धीरेंद्र सिंह, अवध क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह और नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

लोधी समाज के लोगों को संबोध‌ित करते हुए गृहमंत्री ने कहा, लोधी समाज से मेरा भावनात्मक जुड़ाव है। ये वोट की राजनीति नहीं है। हम लोग समाज बनाने के लिए राजनीति करते है। आजादी के आंदोलन में लोधी समाज का सक्रिय योगदान रहा है। इस कार्यक्रम में आकर मैंने अपना फर्ज पूरा किया है।


लोधी समाज की ओर से उठ रहे आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आरक्षण का पूरा लाभ पिछड़े समाज को नही मिल रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने अतिपिछड़े वर्ग के आरक्षण के वर्गीकरण के लिए कमेटी बनाई है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देने से अब कोई नही रोक सकता।

भ्रष्टाचार पर सरकार ने चोट पहुंचाई है। 1988 से लंबित बेनामी प्रोपर्टी एक्ट लागू किया। साढ़े तीन साल में एक भी दाग नही लगा। नोटबंदी साहसिक कदम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed