फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh attacks on SP congress alliance in sultanpur.

राजनाथ का राहुल पर तंज, बोले- खाट सोने के लिए होती है सभा के लिए नहीं

Thu, 23 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
 rajnath singh attacks on SP congress alliance in sultanpur.
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बड़े सधे अंदाज मे विपक्षियों पर निशाना साधा। कांग्रेस-सपा गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि पूर्ववती सरकारों के मंत्री या तो जांच के घेरे में हैं या फिर सीबीआई अदालतों में मुकदमे चल रहे हैं।

विज्ञापन


कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी सरकार की तरह ही मोदी सरकार ने भी विश्व पटल पर देश की पहचान स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में बनाई है। वे सुल्तानपुर व गोंडा जिलों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राजनाथ ने राहुल गांधी की खाट सभा पर व्यंग्य कसा। कहा कि खाट सोने के लिए होती है सभा करने के लिए नहीं। खाट पकड़ने वाली कांग्रेस को लगा कि इससे कुछ नहीं होने वाला तो साइकिल पर बैठ गए। मुलायम ने साइकिल ही पंक्चर कर दी। सूबे में इन लोगों ने कीचड़ फैला रखा है। इसी कीचड़ में कमल खिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'काम बोलना नहीं, दिखना चाहिए'

 rajnath singh attacks on SP congress alliance in sultanpur.

राजनाथ ने कहा, मुख्यमंत्री कहते हैं कि काम बोलता है मैं कहता हूं कि काम दिखना चाहिए। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल के कार्यों का भी हवाला दिया।

कहा कि सपा व बसपा सरकारों ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। यहां के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति के मामले में या तो जांच के घेरे में हैं या फिर मुकदमा झेल रहे हैं। सूबे में अराजकता का माहौल है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के विकास पर तंज कसते हुए कहा कि जब यूपी के पिछड़ेपन की बात आती है तो कहते हैं चाचा-पापा ने काम नहीं करने दिया। तंज कसा विकास हो रहा है, उनका विकास हो रहा है। भरोसा दिलाया कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed