फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath says slogan in support of Indira Gandhi during attack on Pak in 1971 then why not for Modi

1971 में पाकिस्तान पर हमले से इंदिरा गांधी का जय-जय कार हो सकता है तो मोदी का क्यों नहीं: राजनाथ

Sat, 20 Apr 2019 10:15 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 20 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Rajnath says slogan in support of Indira Gandhi during attack on Pak in 1971 then why not for Modi
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

बीजेपी उम्मीदवार दिनेश सिंह के लिए रायबरेली मे वोट मांगने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां एक जनसभा मे कहा कि 1971 में पाकिस्तान हमले पर इंदिरा गांधी का जय-जय कार हो सकता है तो इस समय मोदी का जय-जय कार क्यों नहीं हो सकता।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत चौथी आकाशीय शक्ति बन गया। अपनी सेल्फ डिफेंस के लिए जाना जाता है। हमने एंटी सेटेलाइट मिसाइल बनाया। उन्होंने गांधी परिवार के रायबरेली मे रिश्तों पर तंज कसते हुए कहा कि व्यक्ति से सम्बन्धों पर नहीं देश बनाने के लिए वोट करिए।
विज्ञापन


मैं देश बनाने की राजनीति करता हूं। उन्होंने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि उस परिवार के लोग यहां से जीते जिनके चहेते प्रधानमंत्री बने। आह प्रधानमंत्री को लोग गाली दे रहे है, लेकिन अगर दुश्मन भी होगा तो राजनाथ गाली नही देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा आज कांग्रेस का अध्यक्ष पीएम को चोर बोल रहा है, अब आप वोटों के माध्यम से उनको जवाब दो। हमारा चौकीदार प्योर है, पीएम बनना श्योर है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि 3 साल में 120 मोबाइल फैक्ट्री खुली। एक साल में सौ प्रतिशत खाते खुलवाए। सरकार ने एक लाख दस हजार करोड़ रुपए बचाये। 

हमने डीजी को आदेश दिया कि अगर पाकिस्तान से 1 गोली भी चले तो बिना गिने जवाब दो। जो वीर होता है वो लाशें नही गिनता, जो गिद्ध होता है वो गिनता है। एयर फोर्स के पुख्ता सबूत के बाद हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर मई में सरकार बनी तो 2 हेक्टेयर जमीन वालो को भी 6 हजार मिलेंगे। 


संकल्प में घोषणा कि है एक लाख तक कर्ज पर पांच साल तक जीरो प्रतिशत ब्याज करेंगे। लघु और सीमांत किसानों को साठ साल बाद 3000 कि पेंशन, व्यापारी को भी पेंशन। वोट के लिए न्याय करेंगे। भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed