फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath did not comment on lawa and order of UP

अखिलेश के लिए 'दरियादिल' क्यों हुए राजनाथ?

Mon, 18 Aug 2014 10:43 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
Rajnath did not comment on lawa and order of UP

भले ही प्रदेश भाजपा राज्य की कानून-व्यवस्था पर अखिलेश सरकार को निशाना बना रही हो लेकिन गृहमंत्री राजनाथ ने इस बार उन्हें बख्श दिया।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर इस बार भी कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह राज्य सरकार का मामला है।
विज्ञापन


वे रविवार को निराला नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था से जुड़े सवालों पर उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। कहा देश भर में जो घटनाएं होती हैं, केंद्र सरकार स्वाभाविक तौर पर उन पर नजर रखती है और आवश्यकता के अनुरूप कदम भी उठाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास पर राजनीति न करे प्रदेश सरकार

Rajnath did not comment on lawa and order of UP

उन्होंने एक बार फिर कहा कि वे विकास कार्यों में राजनीति के पक्षधर नहीं है। केंद्र सरकार विकास के लिए प्रदेश को पूरी सहायता देने को तैयार है।

प्रदेश सरकार को भी विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में तरुण विजय समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।

राजनाथ सिंह ने बाढ़ की गंभीर स्थिति पर कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्यों से रिपोर्ट मंगा रही है। राज्यों को आपदा राहत कोष से मदद की है।

राज्य और मदद मांगेंगे तो विचार होगा। कहा कि जहां, जैसी स्थिति है, उसे देखते हुए आपदा राहत कोष से केंद्र सरकार ने राज्यों को मदद दी है।

गृहमंत्री से मिले होमगार्ड

Rajnath did not comment on lawa and order of UP

होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर अपना दुखड़ा सुनाया।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गृह मंत्री ने बताया है कि उन्होंने होमगार्ड्स की स्थिति में सुधार के लिए कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। जल्दी ही इसका फायदा मिलेगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने भी होमगार्डों को नियमित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed