फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajendra choudhari comments on narendra modi

सपा के सैलाब से उतरा मोदी की रैली का रंग: चौधरी

Tue, 04 Feb 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
rajendra choudhari comments on narendra modi

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि गोंडा में

विज्ञापन
समाजवादियों के जनसैलाब से मोदी की मेरठ रैली का रंग उतर गया है।

मुलायम सिंह यादव ने एक-एक कर मोदी से सवाल पूछे । इनके जवाब नहीं मिल पाएंगे क्योंकि झूठ के पैर नहीं होते हैं।

चौधरी ने कहा, मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोनों ही मोदी पर हमलावर हुए।

मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों पर मोदी के बयान की धज्जियां उड़ाईं। मुलायम सिंह ने तीखे शब्दों में कहा, भीड़ में हार गए तो मोदी जी मुकाबला बंद करने की बात करते हैं।

विकास में वे उत्तर प्रदेश से क्या मुकाबला करेंगे ? भाजपा और सपा की रैलियों का अंतर आज भी साफ नजर आया। भाजपा की रैली में ढो कर लाए गए आरएसएस कार्यकताओं की भीड़ थी जबकि सपा की रैली में नौजवान, मुसलमान, किसान और गरीब अपने साधनों से आए थे।


सपाई बता रहे उपलिब्ध
सपा कार्यकर्ता सरकारी की उपलब्धियां बताने के लिए गांव-गांव साइकिल यात्राएं निकाल रहे हैं। तीसरे दिन भी अधिकतर जिलों में साइकिल यात्राएं निकाली गईं।

यह क्रम सात फरवरी तक चलेगा। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है साइकिल यात्रा का नेतृत्व युवा संगठनों को सौंपा गया है।

सोमवार को एटा में विधायक अमित गौर के साथ युवा नेता गिरीश चन्द्र यादव, मैनपुरी में एमएलसी नरेश उत्तम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. प्रियंजन और विधायक बृजेश कठेरिया ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रियों को विदा किया।

लखनऊ में बरिगवां से बंथरा तक साइकिल यात्रा निकाली गई। जनता ने इन यात्राओं का हर जगह स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed