{"_id":"44d1799f329882afe96c151e90700d22","slug":"rajendra-choudhari-comments-on-congress-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को कांग्रेस-भाजपा से मुक्ति चाहिए: सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को कांग्रेस-भाजपा से मुक्ति चाहिए: सपा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 11 Nov 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और विषमता से त्रस्त जनता अब कांग्रेस व भाजपा से मुक्ति चाहती है।
विज्ञापन
दोनों ने केंद्र की सत्ता में रहकर केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ ही साधे हैं। इन्हें गांव, गरीब, किसान, मुसलमान और नौजवान की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, ये दोनों दल बस पूंजी घरानों के हितों की रक्षा की राजनीति करते आए हैं।
इस वजह से आम आदमी की थाली से एक-एक कर दाल और सब्जी कम होती जा रही है। कुपोषण से दो लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
विडंबना है कि लोकसभा चुनावों की बेला में कांग्रेस और भाजपा के नेता गंभीर बुनियादी समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप और हवाई सपने दिखाने में लगे हैं।
विज्ञापन
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...