'कांग्रेस के छुटभैये नेता भी सीएम से त्यागपत्र मांग रहे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षियों को न तो यूपी में विकास दिख रहा है और न मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता पच रही है।
चौधरी
ने कहा कि दंगों पर कांग्रेस के किसी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने
नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया। आज कांग्रेस के
छुटभैये नेता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से त्यागपत्र मांगने लगे।
इन्हें यह
भी ध्यान नहीं रहा कि सुशील कुमार शिंदे ने ही मुजफ्फरनगर की घटना को
राजनीतिक साजिश करार दिया है।
चौधरी ने तंज कसा कि रालोद के एक नेताजी को
भी यूपी में मोदी के दर्शन होने लगे हैं।
शायद इसीलिए उन्होंने मुजफ्फरनगर
कांड की तुलना गुजरात में मुस्लिमों के कत्लेआम से करने में देर नहीं लगाई।
उन्हें पता होना चाहिए कि यूपी गुजरात नहीं है।