{"_id":"7a851b23e5712387ebc79e0c33db61b7","slug":"rajendra-chaudhary-statement-on-bjp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दों से भटके भाजपा-कांग्रेस: राजेन्द्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दों से भटके भाजपा-कांग्रेस: राजेन्द्र चौधरी
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस मुद्दों से भटक गए हैं।
विज्ञापन
दोनों दलों के नेता एक दूसरे की कमियां उघाड़ने में ज्यादा समय दे रहे हैं। वे सत्ता में आए तो कौन सी नीतियों पर चलेंगे, इस पर चर्चा नहीं होती है।
चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि सपा के विकास के एजेंडे और धर्मनिरपेक्षता की नीति से इतर ये दल किस रास्ते पर चलना पसंद करेंगे।
पढ़ें-'मोदी को यूपी में माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं'
उन्होंने कहा कि सोनिया गांघी के मुंह से यह सुनकर किसे हंसी नहीं आएगी कि कांग्रेस का उद्देश्य आम आदमी की तरक्की, गरीबी दूर करना और समानता लाना है।
कांग्रेस राज में गरीब आदमी और गरीब हुआ है। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष ने तो साफ कह दिया है कि अब नेतृत्व मुद्दे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। अगर नीति पर बहस होती तो भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
सपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती अलगाववाद और सांप्रदायिकता से निबटने की है। सपा सरकार विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।