{"_id":"111fb94d3b3a31477e8c318b2ea5c0b0","slug":"rajendra-chaudhary-comment-on-bjp-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस, भाजपा की मिलीभगत से हुआ बाबरी विध्वंस: सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस, भाजपा की मिलीभगत से हुआ बाबरी विध्वंस: सपा
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और जेल एवं खाद्य रसद मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश में सांप्रदायिकता को फिर हवा देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इन दोनों दलों की मिलीभगत से ही अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस हुआ था। जनता ने दोनों दलों को सबक सिखाया है।
लोकसभा चुनाव के पहले वे चाहे जितनी कोशिश करें, उनकी काठ की हांडी दुबारा चढ़ने वाली नहीं है। चौधरी ने कहा, सपा धर्मनिरपेक्षता से कोई समझौता नहीं करती।
पार्टी ने हमेशा मुस्लिमों के हक की लड़ाई लड़ी है, उन्हें रोजी-रोटी तथा सम्मान से जीने का अवसर देने की पहल की है। मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार गंवाने का खतरा उठाकर भी बाबरी मस्जिद को बचाया था।
विज्ञापन
उर्दू अनुवादकों, शिक्षकों की नियुक्तियां भी उन्होंने की थीं, जो आज भी जारी है। सपा सरकार ने अपने 17 माह के कार्यकाल में विकास का नया एजेंडा शुरू किया है।
विज्ञापन
जनता जानती है कि कांग्रेस का हाथ गरीबों नहीं, अमीरों के साथ है। भाजपा के पास कोई जन कल्याणकारी मुद्दा नहीं है। बसपा नीति, नियम, कार्यक्रम रहित पार्टी है।