{"_id":"da15d93c44e0db67c78a8191af0d9edc","slug":"rajendra-chaudhari-attacks-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा ने प्रदेश की जनता को बदनाम किया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा ने प्रदेश की जनता को बदनाम किया’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 26 Aug 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश की राजनीति में अब तक जो काम बसपा कर रही थी वही भाजपा भी करने लगी है।
विज्ञापन
उसकी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का प्रस्ताव झूठ का पुलिंदा है। उसमें कहीं सच नहीं दिखता।
भाजपा का राजनीतिक प्रस्ताव प्रदेश की जनता को बदनाम करने वाला है। यह विधान सभा चुनावों के जनादेश का अपमान करता है।
चौधरी ने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था भंग होने का राग बसपा सपा सरकार बनने के पहले दिन से ही अलापती रही है।
भाजपा का राजनीतिक प्रस्ताव उसी की नकल है। तुष्टिकरण के नाम पर भाजपा कार्यसमिति ने ऐसे उदाहरण दिए हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं है।
भाजपा ने सांप्रदायिकता का जहर जहां-जहां बोया है, वहीं उन्माद बढ़ा। जहां तक महिलाओं की सुरक्षा का प्रश्न है सपा सरकार ने कड़े उपाय किए हैं।