{"_id":"5b7698d242c7921c473ec514","slug":"rajdhani-express-escaped-from-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस, दिलकुशा में टूटी थी रेल पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस, दिलकुशा में टूटी थी रेल पटरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर बृहस्पतिवार को युवक पुरुषोत्तम और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। दिलकुशा के पास पटरी टूटी होने की सूचना मिलने से पहले ही राजधानी एक्सप्रेस रवाना हो चुकी थी लेकिन आनन-फानन में कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित कर राजधानी को रास्ते मे ही रोक दिया गया। हालांकि इससे गंगा-गोमती सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
दिलकुशा रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार को युवक पुरुषोतम ने पटरी टूटी देखी तो उसने पुलिस के 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। पीआरवी के कमांडर जेपी वर्मा, सब कमांडर दिलीप कुमार आदि ने तीन मिनट के अंदर चारबाग स्टेशन पहुंचकर पटरी टूटने की सूचना दी।
इसी बीच चारबाग स्टेशन से वाराणसी जाने के लिए ट्रेन नंबर 12436 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ (राजधानी) रवाना हो चुकी थी। यही नहीं, राजधानी एक्सप्रेस के बाद गंगा-गोमती एक्सप्रेस भी चारबाग से इलाहाबाद के लिए रवाना होने वाली थी, उसे भी रोका गया। इसके बाद तकनीकी टीम ने पहुंचकर टूटी पटरी को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। इससे अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन लगभग एक घंटे शाम 6:40 से 7:45 बजे तक ठप रहा।