{"_id":"62e7d3b9b4d0353f5312937c","slug":"rajbhar-targets-akhilesh-without-naming-him-does-not-want-to-allow-the-most-backward-to-grow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : राजभर ने नाम लिए बिना अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- अति पिछड़ों को नहीं बढ़ने देना चाहते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : राजभर ने नाम लिए बिना अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- अति पिछड़ों को नहीं बढ़ने देना चाहते
Mon, 01 Aug 2022 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:51 PM IST
सार
राजभर ने कहा कि पिछड़ी जाति होने के बाद भी विपक्ष के नेता हमारे खिलाफ इसलिए लामबंद होकर हमलावर हैं कि मैं पिछड़े, अति पिछड़े और दलितों से जुड़े मुद्दे न उठाऊं। सभी विपक्षी नेता पिछड़ों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
विस्तार
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति होने के बाद भी विपक्ष के नेता हमारे खिलाफ इसलिए लामबंद होकर हमलावर हैं कि मैं पिछड़े, अति पिछड़े और दलितों से जुड़े मुद्दे न उठाऊं। सभी विपक्षी नेता पिछड़ों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि विपक्ष के किसी भी पिछड़े नेता और विधायक में सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कराने के लिए आवाज उठाने की हिम्मत नहीं हैं। कहा कि विपक्ष के सभी बड़े नेता अति पिछड़े, अति दलित, अल्पसंख्यक व आदिवासी समाज की लड़ाई लड़ने वाले मुझे नापसंद करने लगे हैं। इसलिए सभी एकजुट होकर हमारे खिलाफ हमलावर हो गए हैं। ओमप्रकाश ने कहा कि वह बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए वह अब विपक्ष के सभी नेताओं की आंख में खटकने लगे हैं क्योंकि इन नेताओं को अपनी सियासी दुकान के बंद होने का खतरा लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन