फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajbhar is going with BJP, to be confirmed by 18 july

Lucknow : ओम प्रकाश राजभर का बीजेपी के साथ जाना हुआ पक्का, 18 को लगेगी मोहर, एक सर्वे के बाद करीब आए दोनों दल

Wed, 12 Jul 2023 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुधीर कुमार सिंह, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 06:36 AM IST
सार

भाजपा के साथ सुभासपा के गठबंधन की बात लगभग तय हो चुकी है। 18 जुलाई को दिल्ली में भाजपा की एनडीए के घटक दलों की बैठक में सुभासपा के साथ गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
Rajbhar is going with BJP, to be confirmed by 18 july
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश की 'सियासी खिचड़ी' पक चुकी है। भाजपा के साथ सुभासपा के गठबंधन की बात लगभग तय हो चुकी है। 18 जुलाई को दिल्ली में भाजपा की एनडीए के घटक दलों की बैठक में सुभासपा के साथ गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी। इस दिन भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एनडीए के घटक दलों से अलग-अलग बात करेगा। इस बैठक में राजभर को भी दिल्ली बुलाया गया है। राजभर और उनके बेटे अरविंद राजभर इस बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन


सुभासपा से जुड़े एक उच्च पदस्थ सूत्र का कहना है कि गठबंधन को लेकर सभी मुद्दों पर बातचीत हो चुकी है। 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली बैठक में ओमप्रकाश राजभर अपने बेटे अरविंद राजभर या अरुण राजभर में से किसी एक साथ शामिल हो सकते हैं। दोनों नेताओं की वहां पर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत होगी। इस बैठक में ही गठबंधन के स्वरूप पर अंतिम चर्चा होगी। इसके बाद पूर्वांचल में एक बड़ी रैली कर गठबंधन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा की नजर पिछड़ी जाति के वोट बैंक पर है। वहीं, सपा से रिश्ता टूटने के बाद से ही ओमप्रकाश फिर से भाजपा के साथ जुड़ने की कोशिश में हैं। इसे देखते हुए सुभासपा का भाजपा के साथ गठबंधन की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर सीट और सिंबल को लेकर फंसा है पेंच

सूत्रों की माने तो राजभर और भाजपा के नेतृत्व के बीच सिंबल और गाजीपुर सीट को लेकर पेंच फंसा है। राजभर की दो प्रमुख मांग है। पहला, गाजीपुर सीट सुभासपा के कोटे में दी जाए। दूसरा, अपने ही सिंबल पर ही प्रत्याशी उतारेंगे। चर्चा है कि ओमप्रकाश गाजीपुर सीट से अपने बेटे अरुण राजभर को लड़ाना चाहते हैं। लेकिन, भाजपा इस सीट को देने में हिचक रही है। सूत्रों का कहना है कि गाजीपुर के अलावा मऊ की घोसी सीट पर भी सुभासपा ने दावा कर रखा हैं। इन मुद्दों पर 18 की बैठक में फैसला होना है ।


भाजपा करा चुकी है राजभर के प्रभाव का सर्वे

दरअसल भाजपा हाईकमान द्वारा कराए गए सर्वे में पूर्वांचल 7-8 सीटों पर राजभर जाति के प्रभाव होने की बात कही गई थी, लेकिन ओपी राजभर ने 32 सीटों पर राजभर मतदाताओं की अच्छी संख्या होने का दावा करते हुए अपने लिए सीटें तय करने की मांग रखी। सूत्र बताते हैं कि राजभर के दावे की सच्चाई जानने के लिए भाजपा ने अपने संगठन के माध्यम से दोबारा फीडबैक लिया। पाया चला कि 17-18 सीटों पर राजभर का ठीकठाक प्रभाव है। इसमें गाजीपुर, घोसी और बलिया में सबसे ज्यादा प्रभाव वाले हैं। शायद इसीलिए सुभासपा इन सीटों को लेकर अधिक दबाव बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed