फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajasthan police took away a constable returning from a temple

Lucknow News: मंदिर से लौट रहे सिपाही को राजस्थान पुलिस उठा ले गई

Mon, 16 Feb 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan police took away a constable returning from a temple
अखिलेश त्रिपाठी।
लखनऊ। गोमतीनगर के विकासखंड में रविवार सुबह मंदिर से लौट रहे स्मारक सुरक्षा वाहिनी में तैनात सिपाही अखिलेश त्रिपाठी कोे राजस्थान पुलिस उठा ले गई। यह देख लोगों को लगा कि सिपाही का अपहरण हो गया। अखिलेश की पत्नी आराधना ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी। छानबीन में पता चला कि अखिलेश को राजस्थान पुलिस ले गई है।
विज्ञापन


एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण सिंह ने बताया कि सिपाही अखिलेश त्रिपाठी रविवार सुबह दो बेटों अनमोल और अगन के साथ घर के पास स्थित मंदिर में जल चढ़ाकर पैदल लौट रहे थे। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो में आए पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। वे लोग अखिलेश को जबरन गाड़ी में बैठाकर साथ ले जाने लगे। उनके बेटों व स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो स्कॉर्पियो सवार लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताया।
विज्ञापन

अखिलेश के बेटों ने मां को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पति के अपहरण की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे एसीपी और गोमतीनगर पुलिस ने आराधना और आसपास के लोगों से बातचीत की। कुछ देर की छानबीन के बाद पता चला कि अखिलेश को राजस्थान पुलिस ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अखिलेश के खिलाफ 2002 में राजस्थान के सवई माधोपुर के गंगापुर सिटी थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में उनके खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू भी जारी है और गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।

न स्थानीय पुलिस को दी सूचना, न ही वर्दी में थे
सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को गिरफ्तार करने आई राजस्थान पुलिस ने न तो गोमतीनगर पुलिस को पहले से सूचना दी थी और न ही वर्दी में थे। यही वजह है कि स्थानीय लोगों को स्काॅर्पियो सवार पुलिस वाले अपहरणकर्ता लगे। बाद में राजस्थान पुलिस ने गोमतीनगर पुलिस से संपर्क किया और अखिलेश की गिरफ्तारी की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed