फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajasthan police officers understood the working of 1090

Lucknow News: राजस्थान पुलिस के अफसरों ने समझी 1090 की कार्यप्रणाली

Wed, 19 Mar 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan police officers understood the working of 1090
राजस्थान पुलिस के अफसरों ने समझी 1090 की कार्यप्रणाली
लखनऊ। राजस्थान पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अधिकारियों की एक विशेष टीम ने मंगलवार को राजधानी स्थित वीमेन पावर लाइन हेल्पलाइन (1090) मुख्यालय का भ्रमण कर उसकी कार्यप्रणाली को जाना। वे अपने राज्य में भी इसी तरह की हेल्पलाइन शुरू करने के लिए यहां अध्ययन करने आए थे। टीम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय देवेंद्र कुमार बिश्नोई, एएसपी महेश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार और उपनिदेशक विशाल सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन पद्मजा चौहान ने बताया कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना है, जहां उनकी छोटी सी छोटी समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर उस पर जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। 1090 सेवा का लगातार विस्तार हो रहा है और 112 सेवा से एकीकृत होने से इसे और गति मिली है। उन्होंने बताया कि इस साल एक जनवरी से 16 मार्च तक 1090 हेल्पलाइन पर 93,043 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 82.05 फीसदी मामलों का समाधान किया जा चुका है। इस अवधि में 4,39,497 कॉल्स प्राप्त हुईं, जिनका औसत 5,860 कॉल्स प्रतिदिन रहा। इनमें फोन बुलीइंग, साइबर बुलीइंग, पुलिस से संबंधित शिकायतें, ऑनलाइन फैमिली काउंसलिंग और यूपी डायल 112 से जुड़े प्रकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed