फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajasthan governor kalyan singh meets pm modi

यूपी में कल्याण के शासन को इन वजहों से किया जाता है याद

Fri, 17 Mar 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Mar 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
rajasthan governor kalyan singh meets pm modi
कल्याण सिंह

राजस्थान के राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक दिल्ली रवाना हो गए। चर्चा है कि उनकी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी मुलाकात होगी।

विज्ञापन


वैसे तो कल्याण राज्यपाल के नाते भाजपा के फोरम पर औपचारिक तौर पर बहुत सक्रिय नहीं दिख सकते, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि परदे के पीछे पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनसे यूपी के मामलों में हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा करता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोदी और भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ दिल्ली में उनकी मुलाकात में प्रदेश की नई सरकार के स्वरूप और एजेंडे को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो शीर्ष नेतृत्व ने यूपी के भावी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह अगर मुख्यमंत्री नहीं बने तो केशव प्रसाद मौर्य की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

हालांकि चर्चा में अब भी अन्य कई नाम शामिल हैं। कहा यह भी जा रहा है कि पार्टी चौंकाने वाला फैसला करते हुए किसी ऐसे चेहरे को भी आगे ला सकती है जिसका नाम अभी तक बहुत चर्चा में न हो।

कयासों का दौर जारी

rajasthan governor kalyan singh meets pm modi
मनोज सिन्हा

पार्टी की तरफ से अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी के नाम की औपचारिक घोषणा न होने के कारण कयासों का दौर जारी है। इनमें रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, महंत आदित्यनाथ, लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की अटकलें हैं।

कुछ लोग ऐसे भी कयास लगा रहे हैं कि हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के फार्मूले पर चलते हुए पार्टी किसी अचर्चित चेहरे को आगे लाकर मुख्यमंत्री बना सकती है।

जिस पर किसी तरह की लॉबी या गुट का ठप्पा न हो। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, पार्टी विधानमंडल दल नेता सुरेश खन्ना, पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विद्यार्थी परिषद जुड़े रहे कुछ अन्य चेहरे हैं।    

इस‌ल‌िए है कल्याण का महत्व

rajasthan governor kalyan singh meets pm modi
कल्याण ‌स‌िंह - फोटो : demo pic

कल्याण भले ही इस समय राजस्थान के राज्यपाल हो, लेकिन यूपी में कानून-व्यवस्था और सख्त प्रशासन के लिए उनकी सरकार को लोग आज भी याद करते हैं। उनकी सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकुश और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई सारे कदम उठाए गए थे।

माना जाता है कि लोकसभा चुनाव में कल्याण सिंह को साथ लेकर सूबे में रैलियां करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी विधानसभा चुनाव भी कल्याण के फार्मूले पर लड़ा।

जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री रहते राजनाथ सिंह द्वारा सामाजिक न्याय समिति के द्वारा अति पिछड़ों व गैर जाटव दलित को भाजपा से जोड़ने की रणनीति भी शामिल थी।

इसीलिए शीर्ष नेतृत्व अनौपचारिक तौर पर कल्याण से सलाह मशवरा करके प्रदेश की भावी सरकार के स्वरूप को अंतिम रूप देना चाहता है। बातचीत में मंत्रिपरिषद के संभावित चेहरे, उनके विभाग तथा सरकार की तरफ से होने वाले फैसलों और प्राथमिकताओं के मुद्दे शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed