{"_id":"664f0f1b61c1ada638064a5d","slug":"rajasthan-chief-minister-bhajan-lal-sharma-addressed-media-in-lucknow-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: राजस्थान के सीएम बोले- आजादी के बाद देश की जनता ने जो भी सपने देखे उन्हें पूरा कर रहे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: राजस्थान के सीएम बोले- आजादी के बाद देश की जनता ने जो भी सपने देखे उन्हें पूरा कर रहे पीएम मोदी
Thu, 23 May 2024 03:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 May 2024 03:10 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से छुटकारा दिलाया है। देश की जनता ने जो भी सपने देखे हैं। उन्हें पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि यूपी में विपक्षी गठबंधन ने अभी से हार मानकर हथियार डाल दिया है। जनता ने इस विपक्षी गठबंधन को नकार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व किया है। हमें आतंकवाद, नक्सलवाद से छुटकारा दिलाया और विकास व परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
आजादी के बाद देश की जनता ने जो भी सपने देखे वो पीएम मोदी पूरा करने का काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तेलंगाना में मुस्लिमों को गैरकानूनी तरीके से आरक्षण का लाभ देने पर भी हमला बोला।