{"_id":"65d83e5be53dff8db107afe0","slug":"rajasthan-chief-minister-and-bjp-leaders-meeting-in-sitapur-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: नैमिषारण्य पहुंचे राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मां ललिता देवी मंदिर में किया दर्शन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: नैमिषारण्य पहुंचे राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मां ललिता देवी मंदिर में किया दर्शन-पूजन
Fri, 23 Feb 2024 02:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:08 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के लिए सीतापुर के एक रिजॉर्ट में आज एक अहम बैठक होगी। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। सीतापुर के सांसद, विधायक, राज्यमंत्री भी इसका हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
मंदिर में दर्शन-पूजन करते राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को सीतापुर पहुंचे और नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मंदिर में मुख्य विग्रह का दर्शन व पूजन किया। इस दौरान धर्मगुरुओं और आचार्यों ने उनका स्वागत किया। यहां दर्शन पूजन के बाद वह एक निजी रिजॉर्ट में चले जाएंगे। जहां भाजपा की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों संग क्षेत्र विस्तारक, लोकसभा संयोजक, क्लस्टर इंचार्ज, जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: कांग्रेस को मिलीं 17 सीटों में से नौ उम्मीदवार तय, जानिए कौन-कहां से लड़ सकता है चुनाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: अमेठी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतर सकते हैं वरुण, सपा-कांग्रेस पीछे से करेंगी समर्थन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी अपनी सहमति दे दी है। सीतापुर के सांसद, विधायक, राज्यमंत्री भी इसका हिस्सा बनेंगे।
इसके पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे जहां प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी उमेश द्विवेदी, राम चंद्र प्रधान, विधायक नीरज बोरा, मति जय देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।
लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की इस बैठक में मिश्रिख, हरदोई, सीतापुर, धौरहरा, लखीमपुर लोकसभा सीट पर दावेदारी की चर्चा भी होगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों के कार्यों की समीक्षा भी होगी। इसके साथ सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया जाएगा।