{"_id":"651ce17281f3b1a91e0543a3","slug":"raja-mahmoodabad-passes-away-in-sitapur-2023-10-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: राजा महमूदाबाद का निधन, प्रदेश की कई नामी इमारतों के थे मालिक, 50 हजार करोड़ से ज्यादा की है दौलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: राजा महमूदाबाद का निधन, प्रदेश की कई नामी इमारतों के थे मालिक, 50 हजार करोड़ से ज्यादा की है दौलत
राजा महमूदाबाद मो. अमीर मोहम्मद खान (80) का मंगलवार देर रात लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। मोहम्मद अमीर खान महमूदाबाद विधानसभा से वर्ष 1985 व 1989 तक कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हैं।
राजा महमूदाबाद का नाम काफी चर्चाओ में रहा है। निधन से उनके चाहने वालों में शोक का माहौल है। बुधवार को अमीर मोहम्मद खान का अंतिम संस्कार शाम चार बजे कर्बला में होगा। निधन पर पूर्व मंत्री डॉ अम्मार रिजवी, नरेंद्र सिंह वर्मा और विधायक आशा मौर्या सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश की नामी गिरामी इमारतों के थे मालिक
राजा महमूदाबाद बटलर पैलेस, महमूदाबाद मेंशन, हलवासिया मॉर्केट, लारी बिल्डिंग, मलका जमानिया- गोलागंज के मालिक थे। वहीं सीतापुर में एसपी आवास, डीएम आवास, सीएमओ आवास भी इनके कब्जे में है।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
महमूदाबाद, सहजनी, पैतेपुर, सेमरा, गुलारमऊ, केदारपुर, चंदनपुर, रसूलाबाद, सिकंदराबाद, सरैया राजा में बागवानी व अन्य जमीनें हैं। लखीमपुर खीरी में भी एसपी बंगला और गढ़ी इब्राहीमपुर, रसूलपुर, जलालपुर व पिपरझला में कई संपत्तियां हैं। बाराबंकी में अल्लापुर, रानीमऊ, बघौली, सुरजनपुर और गौर गजनी समेत कई गांवों में जमीनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
विदेश में भी संपत्तियां, कुल कीमत 50 हजार करोड़
राजा महमूदाबाद व उनके परिजनों की ईराक, पाकिस्तान और अन्य देशों में भी अकूत संपत्तियां हैं। उत्तराखंड में भी उनकी 396 संपत्तियां आंकी गई हैं। अक्तूबर 2006 में हुए सरकारी आंकलन के अनुसार, उनकी संपत्तियों की कीमत करीब 50 हजार करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
उनका अंतिम संस्कार कर्बला महमूदाबाद में किया जाएगा। (300 एकड़ में फैली अपनी संपत्ति के एक मत्स्य ताल के पास राजा महमूदाबाद।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।