{"_id":"89b2f6e12d4a2fcfeb336a556e5b4f3b","slug":"raja-bhaiya-meet-mulayam-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा भैया को क्लीन चिट के बाद लाल बत्ती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा भैया को क्लीन चिट के बाद लाल बत्ती की तैयारी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई जांच में क्लीनचिट मिलने के बाद पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस मुलाकात के बाद राजा भैया को जल्द मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि राजा भैया ने मंत्रिमंडल को लेकर मुलायम से किसी प्रकार की बातचीत से इन्कार किया। राजा भैया ने कहा, यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।
मुलाकात के दौरान नेताजी ने क्लीन चिट मिलने पर खुशी जताई। इसके अलावा और कोई बातचीत नहीं हुई।
साथ ही उन्होंने कहा, उनके लिए सपा नेता व समाजवादी पार्टी सरकार की साख ज्यादा महत्व रखती है। सपा मुखिया के साथ उनके सिर्फ राजनीतिक रिश्ते ही नहीं हैं।
उधर, चर्चा यह भी है कि मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और प्रतापगढ़ क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन