{"_id":"5c98940bbdec2213fe5d2b93","slug":"raja-bhaiya-declares-his-party-s-candidates-for-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा भैया ने घोषित किए अपनी पार्टी के दो प्रत्याशी, जल्द ही छह और सीटों पर होगी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा भैया ने घोषित किए अपनी पार्टी के दो प्रत्याशी, जल्द ही छह और सीटों पर होगी घोषणा
Mon, 25 Mar 2019 02:10 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
विधायक राजा भैया
- फोटो : amar ujala
प्रतापगढ़ और कौशांबी से उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद नव गठित जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया कम से कम और 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। उनका कहना है कि उनकी पार्टी नई है और दलगत राजनीति के तौर पर उनकी पार्टी का यह पहला चुनाव है, इसलिए इस बार वह कुल 8 सीटों पर चुनाव लड़कर शुरूआत करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनाव आयोग में पंजीकरण कराने में काफी समय बीत गया है, इसलिए उनकी तैयारी पूरी नहीं है। इसलिए वह फिलहाल आठ सीटों पर ही जनसत्ता दल के उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी को और कौशांबी से पूर्व सासंद शैलेन्द्र का नाम तो पहले ही घोषित हो चुका है।
इसके अलावा हमीरपुर, फतेहपुर, जौनपुर व मछली शहर सीट का चयन कर लिया गया है। दो और सीटों पर चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही सभी 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

प्रतापगढ़ से गोपाल जी और कौशाम्बी से श्री शैलेंद्र कुमार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से लोक सभा के प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं, शीघ्र ही छः अन्य लोकसभा से भी प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी।
— Raja Bhaiya (@Raghuraj_Bhadri) March 25, 2019