{"_id":"5b0271ed4f1c1b5c798b5756","slug":"raj-babbar-will-continue-with-his-position-of-state-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा से गठबंधन हुआ तो नहीं बदलेगी राज बब्बर की प्रदेश में भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा से गठबंधन हुआ तो नहीं बदलेगी राज बब्बर की प्रदेश में भूमिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 May 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
राज बब्बर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष का गठबंधन होने पर राज बब्बर ही यूपी में कांग्रेस के खेवनहार होंगे। गठबंधन की स्थिति में पार्टी हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व में कोई बदलाव न करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हाईकमान का मानना है कि महीने भर में गठबंधन पर पूरी स्थिति साफ हो जाएगी, ताकि कैंडीडेट को भी तैयारी करने के संकेत दे दिए जाएं।
कांग्रेस में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश नेतृत्व में भी बदलाव की परंपरा रही है। इससे माना जा रहा था कि जल्द ही राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राज बब्बर खुद भी इस जिम्मेदारी से मुक्त करने की बात पार्टी हाईकमान से कह चुके हैं। वे पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर कोई जिम्मेदारी चाहते हैं। लेकिन हाल ही पार्टी हाईकमान ने प्रदेश के नेताओं को इसके उलट संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ना चाहती है, पर ज्यादा झुककर कोई समझौता भी नहीं करना चाहती। कुछ समय पूर्व सपा-बसपा ने गठबंधन होने पर कांग्रेस के लिए 5-6 सीट छोड़ने की बात कही थी।
इतनी कम सीटें लेकर कांग्रेस हाईकमान गठबंधन में नहीं जाना चाहता है। हालांकि 12-15 सीटें मिलने पर उसे समझौता करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
पार्टी के एक जिम्मेदार नेता ने बताया कि गठबंधन होने पर राज बब्बर प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। इसकी वजह पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन होने पर राज बब्बर ने अपनी भूमिका का निर्वहन ठीक से किया था।