फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raj Babbar Says CBI and ED can also be used against BJP leaders

भाजपा नेताओं के खिलाफ भी इस्तेमाल हो सकती है सीबीआई-ईडी : राज बब्बर

Mon, 11 Feb 2019 01:33 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 11 Feb 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Raj Babbar Says CBI and ED can also be used against BJP leaders
राज बब्बर - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाएं अपनी प्रासंगिकता खो चुकी हैं। भाजपा नेताओं को नहीं भूलना चाहिए कि ये दोनों तोते उनके खिलाफ भी इस्तेमाल हो सकते हैं। उन्होंने गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का बचाव करते हुए कहा कि एक सक्षम व्यवसाई किसी भी संस्था के सामने अच्छी तरह से बात रखना जानता है।

विज्ञापन


राजबब्बर ने पीसीसी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका के लखनऊ आने पर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी जबर्दस्त उत्साह है। जगह-जगह आम कार्यकर्ताओं ने राहुल और प्रियंका के समर्थन में होर्डिंग्स लगाए हैं।
विज्ञापन


राजबब्बर ने कहा कि माफिया को सबसे ज्यादा संरक्षण दिल्ली और यूपी की भाजपा सरकारें ही दे रही हैं। यही वजह है कि आम लोग कांग्रेस की ओर एक नई उम्मीद से देख रहे हैं। भाजपा नए परिदृश्य में घबरा रही है। लेकिन, हम जानते हैं कि फासिस्ट लोग पहले डराते-धमकाते हैं और फिर खुद भाग जाते हैं। तीन बड़े राज्यों में कांग्रेस ने जनता को इनके चंगुल से मुक्त करा दिया है। अब दिल्ली की भी बारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका पर यूपी को गर्व
उन्होंने कहा कि यूपी के लिए यह गौरव की बात है कि नेहरू-गांधी परिवार की एक और शख्सियत प्रियंका गांधी वाड्रा यहीं से अपना सक्रिय राजनीतिक जीवन प्रारंभ कर रही हैं। सोमवार को राहुल और प्रियंका के आने पर यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं। प्रियंका के जीन्स-शर्ट पहनने पर एक भाजपा नेता की टिप्पणी पर राजबब्बर ने कहा, जो मां-बहन को सम्मान देना नहीं जानते, उनके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। प्रियंका गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने के एक सवाल पर राजबब्बर ने कहा कि यह सवाल बहुत ही जल्दी पूछा जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हर कांग्रेसी का एक ही सपना है कि देश से महात्मा गांधी की हत्या कराने वालों को नेस्तनाबूद करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद, पीएल पुनिया, अखिलेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

जिला प्रशासन से मिली रोड शो की अनुमति, लालबाग में रखेंगे बात
कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ले ली गई है। रोड शो के रूट में लालबाग भी शामिल रहेगा। यहां बता दें कि लालबाग में ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आम लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। यहां बता दें कि कांग्रेस के तीनों बड़े नेता सोमवार को 11 बजे चार्टर प्लेन से अमौसी एयरपोर्ट आएंगे। वे चारबाग, लालबाग व हजरतगंज चौराहा होते हुए पीसीसी मुख्यालय पहुंचेंगे।

अब कांग्रेस में काम करेगा आमजन बोर्ड
राजबब्बर ने कहा कि अब कांग्रेस में पार्लियामेंट बोर्ड के साथ-साथ जनमानस का बोर्ड भी काम करेगा। आम लोगों से राय लेकर ही उसके अनुसार पार्टी आगे बढ़ेगी। राजबब्बर ने कहा कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे। प्रियंका पूर्वी यूपी के 42 लोकसभा क्षेत्रों और ज्योतिरादित्य पश्चिमी यूपी के 38 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकोंसे मिलेंगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी राय लेंगी। यही राय टिकट वितरण में भी अहम भूमिका निभाएगी। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का समय दोनों नेता देंगे।

मीडिया से सच न छुपाने की अपील
राजबब्बर ने कहा कि राहुल-प्रियंका का राजधानी में एतिहासिक स्वागत होगा। मीडिया से अपील है कि वे किन्हीं भी वजहों से सच न छिपाएं। उन्होंने कैमरों के माध्यम से सच्चाई सामने लाने का अनुरोध भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed