{"_id":"5ba28e84867a557f5f419bdc","slug":"raj-babbar-on-jat-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे राहुल गांधी से कर सकेंगे बातचीत, लॉन्च किया गया 'शक्ति प्रोजेक्ट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे राहुल गांधी से कर सकेंगे बातचीत, लॉन्च किया गया 'शक्ति प्रोजेक्ट'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाटों को आरक्षण देने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने पूछा, ‘चुनाव आ गए हैं क्या?’ भाजपा नेता चुनाव के वक्त ही जुमले बोलते हैं। जबकि, हकीकत यह है कि 2014 में किए गए अपने चुनावी वादों को अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं। आने वाले चुनाव में जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
राज बब्बर यूपी में प्रोजेक्ट शक्ति एप लॉन्च करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और हाईकमान के बीच की दीवार खत्म करने का वादा किया था। प्रोजेक्ट शक्ति उसी का नतीजा है। अब आम कार्यकर्ता सीधे राहुल गांधी से बात कर सकेगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पिटवाया तो जुल्म का शिकार हुए कार्यकर्ताओं से राहुल ने इसी एप के जरिये सीधे बात की। कहा कि तेल की कीमतें कम करने को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है। इसी नाते अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने पर भी डीजल-पेट्रोल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं। तीन तलाक पर अध्यादेश लाने पर कहा, हमें तो उन महिलाओं की भी चिंता है जो बिना तलाक लिए अकेले रह रही हैं। उनका इशारा पीएम की पत्नी की तरफ था।
विज्ञापन