{"_id":"5b4059794f1c1bc4248b4e71","slug":"raj-babbar-issued-a-list-of-congress-media-spokes-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज बब्बर ने जारी की यूपी कांग्रेस के 14 प्रवक्ताओं की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज बब्बर ने जारी की यूपी कांग्रेस के 14 प्रवक्ताओं की सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Jul 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
राज बब्बर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर 14 सदस्यों की नई मीडिया टीम घोषित कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इसकी जानकारी करते हुए सभी मीडिया प्रभारियों की सूची जारी की। सभी पुराने प्रवक्ताओं को नई टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन
इनमें प्रवक्ता जीशान हैदर, उमा शंकर पांडेय, हिलाल नकवी शामिल हैं। इसके अलावा चार वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को मीडिया इनपुट डिवीजन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वहीं वीरेंद्र मदान अमरनाथ अग्रवाल द्विजेंद्र त्रिपाठी और सुरेंद्र सिंह राजपूत को मीडिया कमेटी का विशेष सदस्य नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर द्वारा 20 जून को कांग्रेस प्रवक्ताओं का पैनल भंग किया गया था। नए पैनल के गठन के लिए 28 जून को परीक्षा का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया था।
विज्ञापन
परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से जमकर हंगामा हुआ था। प्रश्नपत्र दिल्ली से आया था। इसके लिए विशेष तौर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और नेशनल मीडिया को-ऑर्डिनेटर रोहन गुप्ता राजधानी पहुंचे थे।
प्रवक्ताओं की पूरी टीम इस प्रकार है-
राजीव बक्शी, हिलाल नकवी, ओंकारनाथ सिंह, अशोक सिंह, शुचि विश्वास, जीशान हैदर,
उमाशंकर पांडेय, शैफ अली नकवी, अनूप पटेल, अंशू अवस्थी, विशाल राजपूत, मुकेश चौहान, तनुज पुनिया प्रवक्ता बने।
इनपुट डिवीजन में सुबोध श्रीवास्तव, प्रो. अजीत पांडेय, डॉ. मंजू और मंसूर अली को शामिल किया गया है। इसके अलावा विशेष आमंत्रण में वीरेंद्र मदान, सुरेंद्र राजपूत को रखा गया है।