{"_id":"5a57b8094f1c1b45198b46f9","slug":"raj-babbar-gets-second-term-as-uttar-pradesh-congress-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बने राज बब्बर, लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बने राज बब्बर, लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : amar ujala
यूपी कांग्रेस का दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे राज बब्बर का बृहस्पतिवार को कांग्रेस मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। उनकी अध्यक्षता में जिला, शहर अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि हर जिले में कांग्रेस के तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में राज बब्बर ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष निर्वाचित होने से पूरे देश के युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्थानीय समस्याओं को लेकर अपने-अपने जिलों में आंदोलन और संघर्ष अभी से तेज कर दें। बूथ स्तर तक सभी कमेटियों की समीक्षा करते हुए मजबूत करें।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि बैठक में जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत बनाने और लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन
निर्णय किया गया कि जल्द ही सभी जिलों में तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे। बैठक शुरू होने से पहले सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।