फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rains subside after four days, with 33 deaths due to house and tree collapses on Sunday; schools will remain c

यूपी: चार दिन के बाद प्रदेश में थमी बारिश, रविवार को मकान-पेड़ गिरने से 33 मौतें; यहां आज भी स्कूल रहेंगे बंद

Mon, 28 Sep 2026 06:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Sep 2026 06:13 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में चार दिन बाद रविवार दोपहर से बारिश बंद हुई। बारिश की वजह से प्रदेश में 33 मौतें हुईं। यूपी में पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। 

विज्ञापन
Rains subside after four days, with 33 deaths due to house and tree collapses on Sunday; schools will remain c
यूुपी में भारी बारिश से हाहाकार - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

प्रदेश में बृहस्पतिवार शाम से जारी भारी बारिश से रविवार को भी कई जगह मकान-दीवार, पेड़ गिरने से 33 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को बारिश के बीच हुए हादसों में प्रदेश में 58 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को भी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। जलभराव व ठप हुई बिजली आपूर्ति ने लोगों के लिए संकट खड़ा कर दिया। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती इलाकों पर बाढ़ का खतरा गहरा गया। रविवार को बारिश थमने के साथ मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।  

विज्ञापन


फर्रुखाबाद में सर्वाधिक बारिश और तापमान में गिरावट
प्रदेश में रविवार को फर्रुखाबाद में सर्वाधिक 320 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। उरई 18.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा रहा। बरेली, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा। एटा में 36 घंटे लगातार बारिश से छह मकान भरभराकर ढह गए।  

विज्ञापन

विभिन्न जिलों में हुए हादसे

रविवार को अवध के अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई। सीतापुर में तीन, बलरामपुर में तीन तथा श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी, बाराबंकी और गोंडा में एक-एक व्यक्ति की जान गई। मकान गिरने से रामपुर में दो और संभल में एक की मौत हुई है। रामपुर में बारिश का पानी निकालते समय करंट लगने से एक महिला की जान चली गई। हरदोई, फर्रुखाबाद में तीन-तीन, कानपुर देहात में दो और उन्नाव में एक की मौत हुई है। बरेली में छह व प्रतापगढ़ में दो महिलाओं व बेवर में दीवार गिरने से किसान की मौत हो गई। 

विज्ञापन

सबसे ज्यादा बारिश वाले शहर

फर्रुखाबाद में 320 मिमी, गोरखपुर में 234.2 मिमी और लखीमपुर खीरी में 195 मिमी बारिश दर्ज की गई।  
विज्ञापन

1021 मकान क्षतिग्रस्त, मिलेगी मदद

 बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए योगी सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। आंधी-बारिश से प्रदेश में 1021 मकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन मदद उपलब्ध कराने में जुटा है। राहत आयुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने रविवार को जिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करने के निर्देश दिए। फसल क्षति का सर्वेक्षण और आकलन कर सहायता देने के निर्देश दिए।  

कमजोर पड़ेगा मौसम तंत्र, बढ़ेगा तापमान

Rains subside after four days, with 33 deaths due to house and tree collapses on Sunday; schools will remain c
लखनऊ में मूसलाधार बारिश से सड़कें धंसीं - फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी में बना मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से सोमवार से बारिश की गतिविधियां घटेंगी। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी ही हो सकती है। मंगलवार तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम के साफ होने के साथ दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। बारिश और हवाओं की रफ्तार कम होने के साथ अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। - अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र

गोंडा में आज भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

 लगातार बारिश के कारण आवागमन व बिजली की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को भी जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि बीएसए और डीआईओएस को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को आदेश का पालन करने को कहा गया है। सोमवार को स्कूलों में पठन-पाठन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed