{"_id":"5d8cbc618ebc3e01542f7c3c","slug":"rain-will-continue-next-two-days-in-uttar-pradesh-says-meteorological-dept","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यूपी में दो दिनों तक लगातार होती रहेगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यूपी में दो दिनों तक लगातार होती रहेगी बारिश
Thu, 26 Sep 2019 06:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Sep 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
बारिश का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
यूपी में लगातार हो रही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 व 28 सितंबर को भारी बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
इसके पहले, लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार रात से ही बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने एसी व कूलर की जगह पंखे को तरजीह दी।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से तेज नम हवाएं पूर्वांचल में आ रही हैं जिसके कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को पूरे दिन कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन