फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rain water harvesting should be done in houses says chief minister yogi adityanath.

300 वर्ग मीटर वाले मकानों में सख्ती से कराएं रेन वाटर हार्वेस्टिंग का पालन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 23 Jul 2020 05:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jul 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
rain water harvesting should be done in houses says chief minister yogi adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 300 वर्ग मीटर वाले मकानों में रेन हार्वेस्टिंग के प्रावधान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। भूजल के संरक्षण के लिए आमजन की सहभागिता की जरूरत जताते हुए उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने मकान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करें। इससे भूजल समस्या का दीर्घकालीन समाधान हो सकेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर ‘भूजल सप्ताह’ के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल प्रकृति की अमूल्य संपदा है। प्रदेश में भूजल की उपलब्धता निरंतर कम हो रही है। पिछले तीन-चार दशकों के दौरान अत्यधिक मात्रा में भूजल दोहन से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में व्यापक विषमता देखने को मिली है। 823 विकास खंडों में से 287 में भूजल में 20 सेमी तक की गिरावट प्रतिवर्ष आई है।
विज्ञापन


प्रदेश के जिन क्षेत्रों में भूगर्भीय जल में खारापन, आर्सेनिक और फ्लोराइड की समस्या है, उसका कारण भूगर्भ जल का अति दोहन है। इसके मद्देनजर ही सरकार ने भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण के लिए उप्र ग्राउंड वाटर मैनेजमेंट एंड रेगुलेशन अधिनियम-2019 लागू किया है। इसमें सभी सरकारी भवनों पर रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed