फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rain in Uttar Pradesh and weather change in Lucknow.

यूपी में कई जगह बारिश, राजधानी लखनऊ में बादलों का डेरा

Tue, 21 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
 rain in Uttar Pradesh and weather change in Lucknow.
वाराणसी में बारिश में मस्ती करते बच्चे - फोटो : amar ujala

सोनभद्र में मानसून की दस्तक से सूबे का मौसम बदलने लगा है। सोमवार को वाराणसी, मेरठ और खीरी में जमकर बारिश हुई।

विज्ञापन


वहीं, आगरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हरदोई, इलाहाबाद में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विशेषज्ञ मेरठ व वाराणसी में हुई बारिश को प्री-मानसूनी बता रहे हैं।

सोनभद्र से गुजर रही मानसून के प्रदेश में पूरी तरह से प्रभावी होने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। हालांकि बारिश और बादलों की लुकाछिपी से प्रदेशभर में लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
मेरठ--45.2 मिमी
वाराणसी--30.6 मिमी
खीरी--13 मिमी
मुजफ्फरनगर--5.4 मिमी
हरदोई--5 मिमी

लखनऊ का मौसम हुआ सुहाना

 rain in Uttar Pradesh and weather change in Lucknow.

दिनभर उमस भरी गर्मी से जूझने के बाद शाम होते-होते राजधानी के मौसम ने करवट बदली।

अचानक बादल छा गए और मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर में कुछेक इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में जल्द ही मानूसनी बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed