{"_id":"62bafa66812f1e503d5bff53","slug":"rain-in-lucknow-gives-relief-from-heat-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in Lucknow: लखनऊ में लगातार दूसरे दिन बारिश, उमस और भीषण गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in Lucknow: लखनऊ में लगातार दूसरे दिन बारिश, उमस और भीषण गर्मी से मिली राहत
Tue, 28 Jun 2022 06:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jun 2022 06:26 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने तपते मौसम में लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून के जल्द सक्रिय होने के आसार हैं।
विज्ञापन
weather
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत दी है। सुबह से तेज धूप और उमस के बाद हुई बारिश ने मौसम बदल दिया।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, मानसून कमजोर पड़ा है और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में अनुकूल परिस्थितियां न बनने से सोनभद्र के पास ही ठहरा है। फिलहाल इसके आगे बढ़ने के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग ने आंधी के साथ 29 जिलों में भारी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
इसके पहले सोमवार को भी मौसम का अलग मिजाज देखने को मिला। पूरे शहर की जगह कुछ इलाकों में ही पानी गिरा। ऐसे में इन इलाकों में गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम बुलेटिन के मुताबिक हजरतगंज, विश्वविद्यालय मार्ग, पुराने लखनऊ, डालीगंज, सर्वोदय नगर में कुछ देर तक अच्छी बरसात हुई। वहीं, तकरोही, जानकीपुरम में बंदूाबांदी तक नहीं हुई थी। सोमवार को दिन का तापमान 39.4 और न्यूनतम पारा 30 डिग्री रहा। आर्द्रता का प्रतिशत 72 रहा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी वैज्ञानिक सहायक निखिल वर्मा के मुताबिक, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। इससे मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। उन्होंने कहा कि मानसून अब जल्द दस्तक दे सकता है।