फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rain in lucknow

मानसून की पहली बारिश, बढ़ा सुपर संडे का फन

Sun, 06 Jul 2014 11:53 AM IST
आशुतोष मिश्रा /अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष मिश्रा /अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Jul 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
rain in lucknow

शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने लखनऊ का मौसम सुहाना कर दिया है। रविवार को भी बारिश रुक-रुककर होने से शहरवासी राहत की सांस ले रहे हैं और उनके वीकेंड का मजा दोगुना हो गया है।

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर से ही शुरू हुई काले कजरारे बादलों की आवाजाही से दिन भर शहरियों की झमाझम की आस बांधी।

लेकिन रुक रुक कर चलते हवा के झोंकों संग आते जाते बादल झमाझम की उम्मीदों को भी उड़ा ले गए पर रात को उमड़ घुमड़ कर छाए बादलों ने बौछारों से राजधानी को तर कर दिया।

विज्ञापन

34 डिग्री के नीचे आया पारा

rain in lucknow

शनिवार दिन भर चली बादलों की लुकाछिपी के चलते दिन का पारा भी 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34 डिग्री के नीचे आया।

दो दिन में 39.9 से 6 डिग्री गिरकर 33.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचे दिन के अधिकतम तापमान ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी।

ये सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अभी तक 20 एमएम बारिश हो चुकी है।

36 घंटों के दौरान मानसून हुआ मजबूत

rain in lucknow

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानियों ने हवा के तेज झोंको के साथ बौछारों की संभावना पहले ही जता दी थी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि पिछले 36 घंटों के दौरान मानसून और मजबूत हुआ है। पूर्वी उप्र. के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

जुलाई माह में तापमान---अधिकतम

05 जुलाई -------------33.9
04 जुलाई -------------36.8                      
03 जुलाई -------------39.9   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed